जब कर्नाटक संकट पर न्यायाधीश के चुटीले व्यंग्य पर न्यायालय में लगे ठहाके

punjabkesari.in Friday, May 18, 2018 - 04:32 PM (IST)

नई दिल्ली: उच्चतम न्यायालय में कर्नाटक प्रकरण पर सुनवाई के दौरान व्याप्त तनावपूर्ण माहौल में उस समय जोरदार ठहाके लगे जब न्यायमूर्ति ए के सिकरी ने सोशल मीडिया पर चल रहे एक मजाक का जिक्र किया जिसमे एक रिसार्ट के मालिक , जहां कांग्रेस - जद ( स ) के विधायक रूके हैं , ने भी सरकार बनाने का दावा करते हुए कहा है कि उसके पास 117 विधायक हैं। न्यायमूर्र्ति सिकरी द्वारा सोशल मीडिया के इस मजाक का जिक्र करते ही उनके न्यायालय में उपस्थित वकीलों, पत्रकारों और दर्शक दीर्घा में उपस्थित लोगों की हंसी छूट गई। न्यायमूति ए के सिकरी , न्यायमूर्ति एस ए बोबडे और न्यायमूर्ति अशोक भूषण की तीन सदस्यीय विशेष खंडपीठ कर्नाटक के घटनाक्रम में राज्यपाल के फैसले के खिलाफ कांग्रेस - जद ( स ) की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। 

न्यायमूर्ति सिकरी ने यह किस्सा उस समय सुनाया जब कर्नाटक के मुख्यमंत्री की ओर से पूर्व अटार्नी जनरल मुकुल रोहतगी पूरी तन्मयता के साथ बहस कर रहे थे। उनका कहना था कि सदन में शक्ति परीक्षण के लिए पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए क्योंकि विधायकों को राज्य के अलग अलग हिस्सों से बेंगलुरू पहुंचना होगा। इस मामले में सुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री की ओर से मुकुल रोहतगी और कांगेस - जद ( स ) की ओर से अभिषेक मनु सिंघवी , कपिल सिब्बल और पी चिदंबरम मोर्चा संभाले थे और दोनों ही पक्ष अपने अपने तरीके से दलीलें पेश कर रहे थे।  न्यायमूर्ति सिकरी निश्चित ही बेंगलुरू के ईगलटोन रिसार्ट में कांग्रेस और जद ( स ) के विधायकों के ठहरे होने का जिक्र कर रहे थे।      


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News