PM नरेंद्र मोदी बेंगलुरु में करेंगे मेगा रोड शो...सोनिया-राहुल एक मंच से हुबली-धारवाड़ लोगों को करेंगे संबोधित,मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में पढ़ें देश की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Saturday, May 06, 2023 - 05:26 AM (IST)

नेशनल डेस्कः कर्नाटक के बेंगलुरू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को 36.6 किलोमीटर का रोड शो करेंगे। उनका यह रोड शो 17 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगा। इसमें 10 लाख से ज्यादा लोगों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। सूत्रों ने कहा कि पीएम मोदी इस सप्ताह के अंत में दो मेगा रोड शो और चार जनसभाएं करेंगे।
PunjabKesari
उधर, कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी शनिवार को यहां संयुक्त रूप से एक चुनावी रैली करेंगे। हुबली-धारवाड़ पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से निवर्तमान विधायक प्रसाद अब्बिया के अनुसार यह जानकारी दी। इस सभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) के कार्यकारी अध्यक्ष सलीम अहमद भी मौजूद रहेंगे। 

पाकिस्तान, अफगानिस्तान और चीन के विदेशमंत्री इस्लामाबाद में त्रिपक्षीय वार्ता करेंगे
पाकिस्तान के विदेशमंत्री चीन और अफगानिस्तान के अपने समकक्षों के साथ शनिवार को त्रिपक्षीय बैठक करेंगे जिसका उद्देश्य जटिल अफगान मुद्दे पर सहयोग को बढ़ाना और पाकिस्तानी शीर्ष नेताओं के साथ संवाद करना है। 

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज किंग चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक में होंगे शामिल 
ब्रिटेन के नए महाराज चार्ल्स तृतीय का शनिवार को वेस्टमिंस्टर एबे में औपचारिक राज्याभिषेक होगा जिसमें शामिल होने के लिए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को लंदन पहुंचे। धनखड़ के साथ उनकी पत्नी डॉ.सुदेश धनखड़ भी आई हैं और ब्रिटेन के नए शासक की ऐतिहासिक ताजपोशी में करीब 100 देशों के राज्याध्यक्षों या शासनाध्यक्षों के शामिल होने की उम्मीद है।

भाजपा नेता दीपक जोशी थाम सकते हैं‘‘पंजा‘‘ 
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र दीपक जोशी शनिवार को यहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के समक्ष विधिवत कांग्रेस की सदस्यता ले सकते हैं। 

मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने श्री जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना 
उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और उनकी पत्नी ने शुक्रवार को ओडिशा के पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर के प्रमुख देवताओं की पूजा अर्चना की। इस दौरान उड़ीसा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एस मुरलीधर, राज्य के मुख्य सचिव पी.के. जेना और राज्य के महाधिवक्ता अशोक कुमार परीजा और मंदिर के मुख्य प्रशासक रंजन कुमार दास ने गर्मजोशी से न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ का स्वागत किया। 

भाजपा को वोट देने वाला हिंदू होगा, यह कहां लिखा है : सीएम गहलोत ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए बृहस्पतिवार को सवाल उठाया कि 'यह कहां लिखा है कि जो भाजपा को वोट देगा वह हिंदू होगा।' इसके साथ ही गहलोत ने युवाओं से अपील की कि वे तय करें कि उन्हें ‘विकास एवं विजन' चाहिए या सिर्फ लोगों को भड़काने वाले मुद्दे। गहलोत नाथद्वारा (राजसमंद) में हल्दीघाटी युवा महोत्सव के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। 

दो फीट की दूरी, न मिलाया हाथ न की बात...जयशंकर ने बिलावल को दूर से ही की नमस्ते 
गोवा में एससीओ देशों के विदेश मंत्रियों की शुक्रवार को मीटिंग हुई। SCO ग्रुप में जुड़े देशों के नेता भारत आए हैं और सबकी नजरें चीन और पाकिस्तान पर टिकी हैं। प्रोटोकॉल के हिसाब से भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सभी विदेश मंत्रियों का स्वागत किया। 

केजरीवाल का बंगला सद्दाम हुसैन के महल जैसा, जीते है लग्जरी लाइफ...BJP ने साधा दिल्ली CM पर निशाना
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास के सौंदर्यीकरण पर कथित तौर पर हुए 45 करोड़ रुपए के खर्च को लेकर उठे विवाद के बीच भाजपा ने शुक्रवार को उन पर एक बार फिर निशाना साधा और उनके ‘वैभवशाली' बंगले की तुलना इराकी तानाशाह सद्दाम हुसैन और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के आलीशान आवासों से की। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News