कर्नाटक दंगलः ‘मिनी लोक सभा’ चुनाव बना मोदी बनाम राहुल

punjabkesari.in Wednesday, May 09, 2018 - 05:01 PM (IST)

बेंगलुरुः कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए ‘मिनी लोक सभा’ चुनाव बना कर्नाटक विधानसभा चुनाव मोदी बनाम राहुल भी बन गया है। इंतिहान की घड़ी के नजदीक आते ही राजनीतिक दलों से लेकर आम जनता में राज्य की नई सरकार के गठन को लेकर इन दिनों उत्सुकता चरम पर है।  संभवत: पहली बार है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘कर्नाटक मुक्त भारत’ मिशन को बेहद गंभीरता से लेते हुए मतदाताओं तक पहुंचने के लिए कठिन परिश्रम कर रहे हैं और चुनाव प्रचार में सत्तारूढ़ कांग्रेस, खासकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जोरदार हमले कर रहे हैं। वहीं राहुल गांधी भी पलटवार करते हुए मोदी पर हमला करने का कोई भी मौका हाथ से निकलने नहीं दे रहे। 

दिग्गजों ने झोंकी पूरी ताकत

  • कर्नाटक चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा के दिग्गज नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। कर्नाटक में पार्टी की सरकार बचाने के लिए बीमार चल रही पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी कल विजयापुरा में पहला चुनाव प्रचार किया। 
  • पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने चुनाव प्रचार में अपनी भूमिका को संवाददाता सम्मेलन तक ही सीमित रखी और विमुद्रीकरण, वस्तु एवं सेवा कर, पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों को लेकर प्रधानमंत्री पर तीखे हमले किए। डॉ सिंह ने आरोप लगाया कि इस सभी कारणों से देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। 
  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलुरु दक्षिण से भाजपा के उम्मीदवार वेदव्यास कामत के पक्ष में शहर में रोड शो किया। शहर में रोड शो के बाद शाह ने कावूर में भी एक रैली की। उन्होंने लोगों से बी एस येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री बनाने के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की। शाह ने कहा कि येदियुरप्पा ‘हिन्दुओं की हत्यारों को पता लगवाएंगे।’ 
  • भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं वित्त मंत्री अरुण जेटली तबीयत खराब रहने के कारण चुनाव प्रचार में हिस्सा नहीं ले सके। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News