कर्नाटक में 10 महीने का बच्चा कोरोना पॉजिटिव, भारत में कुल 724 मामले

punjabkesari.in Friday, Mar 27, 2020 - 06:40 PM (IST)

कर्नाटक: कोरोना वायरस का कहर दुनियाभर के देशों में देखने को मिल रहा है। देश में अब तक कोरोनो वायरस से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 724 हो गई है। जिसमें 66 को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है जबकि 17 लोगों की मौत हो चुकी है।भारत भी इस जानलेवा वायरस के संक्रमण की चपेट में है। सरकार की ओर से कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

 

इसी बीच कर्नाटक में एक 10 महीने का बच्चा भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। बताया जाता है कि 10 महीने के इस बच्‍चे को सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी, इसी वजह से इसे मेंगलुरु के एक प्राइवेट अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। बच्‍चे की आगे जांच होने पर इसके कोरोना से ग्रस्‍त होने की जानकारी मिली।  क्षेत्र के उपायुक्त सिंधु बी रूपेश ने इस मामले की पुष्टि की है।

 

दुनिया में 526,544 लोग हुए संक्रमित
कोरोना से संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इससे संक्रमित लोगों की संख्या दुनिया में बढ़कर 526,544 हो गई है। दुनिया में कोरोना वायरस ने 24,089 से ज्यादा लोगों की जान ले ली है।इटली, स्पेन और अमेरिका में कोरोना वायरस कहर बरपा रहा है। चीन के बाद इटली में कोरोना वायरस की वजह से मरनेवाले लोगों की संख्‍या बड़ी तेजी से बढ़ी है।अब सबसे ज्यादा मौत के लिहाज से इटली सबसे ऊपर है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Anil dev

Recommended News

Related News