हवस की भूखी बीवी! पड़ोस वाले यार के प्यार में हुई अंधी, Boyfriend को बुलाया घर, फिर रात के अंधेरे में दोनों ने...

punjabkesari.in Friday, Apr 10, 2026 - 11:18 AM (IST)

Wife Arrested for Husband's Killing : उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक पत्नी ने अपने अवैध संबंधों के रास्ते से पति को हटाने के लिए खौफनाक साजिश रची। चकेरी पुलिस ने 52 वर्षीय राजमिस्त्री आशीष कुमार शर्मा की हत्या का खुलासा करते हुए उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि वारदात में शामिल उसका प्रेमी फरार है।

कुदरती मौत नहीं, थी सोची-समझी साजिश

घटना 1 और 2 अप्रैल की दरम्यानी रात की है। श्यामनगर बाईपास स्थित एक किराए के कमरे में आशीष कुमार शर्मा का शव संदिग्ध हालत में मिला था। शुरुआत में इसे सामान्य मौत दिखाने की कोशिश की गई लेकिन मृतक के बेटे को दाल में कुछ काला लगा। बेटे की सूचना पर जब पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ, आशीष की मौत गला घोंटने (Strangulation) की वजह से हुई थी।

CCTV फुटेज और सर्विलांस ने बिगाड़ा खेल

मृतक के साले की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस की सर्विलांस टीम और इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो सच्चाई सामने आ गई। घटना वाली रात मृतक की पत्नी आरती शर्मा अपने एक साथी के साथ कमरे में जाती दिखी और कुछ देर बाद दोनों को साथ बाहर निकलते देखा गया। छानबीन में पता चला कि आरती का पड़ोस में रहने वाले सबलू खान उर्फ शफात के साथ प्रेम संबंध था। आशीष इस रिश्ते का कड़ा विरोध करता था जिसे लेकर घर में आए दिन कलेश होता था।

यह भी पढ़ें: YouTube का नया धमाका: अब बिना कैमरा के सामने आए शूट होंगे Video, जानें कैसे काम करेगा यह जादुई फीचर?

हत्याकांड का अंजाम और गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार पति के विरोध से तंग आकर आरती ने प्रेमी सबलू के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। रात के अंधेरे में दोनों ने मिलकर आशीष का गला घोंट दिया। सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी पत्नी आरती शर्मा को नौबस्ता इलाके से दबोच लिया। आरोपी महिला को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वहीं मामले का सह-अभियुक्त सबलू खान अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News