'तुम तो कल मर जाओगे फिर मेरा...' शादी के 4 महीने बाद बदला बीवी का रवैया, बीमारी का पता चलते ही पति को तड़पता...

punjabkesari.in Tuesday, Jul 21, 2026 - 03:44 PM (IST)

Wife Left Cancer Patient Husband : मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से एक बेहद दर्दनाक और इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर शुरू हुए प्यार के बाद पूरे रीति-रिवाज से विवाह बंधन में बंधे एक जोड़े की खुशियों को उस वक्त नजर लग गई जब शादी के महज चार महीने बाद पति को गंभीर बीमारी (कैंसर) का पता चला। सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा करने वाली पत्नी गंभीर बीमारी से जूझ रहे पति को तड़पता छोड़कर दूर चली गई।

आरोप है कि पत्नी ने फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी पेंडिंग होने के दौरान ही बिना कानूनी तलाक लिए दूसरे युवक से शादी कर ली। अब इस मामले में कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपी पत्नी के खिलाफ Arrest Warrant जारी किया है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा फिर शुरू: मौसम में सुधार के बाद 21 जुलाई से खुले मार्ग

बता दें कि यह दुखद दास्तां रतलाम की राजस्व कॉलोनी में रहने वाले आकाश जाट की है। आकाश की पहचान सोशल मीडिया पर रतलाम की ही रहने वाली साक्षी नकुम से हुई थी। दोस्ती प्यार में बदली और लगभग छह महीने के अफेयर के बाद दोनों ने 20 नवंबर 2022 को इंदौर के आर्य समाज मंदिर में परिजनों की मर्जी के खिलाफ शादी कर ली।

हालांकि शुरुआती नाराजगी के बाद दोनों के परिवार मान गए और 13 दिसंबर 2022 को पूरे हिंदू रीति-रिवाज के साथ उनकी आधिकारिक शादी कराई गई। वहीं आकाश की जिंदगी में असली तूफान शादी के ठीक चार महीने बाद आया जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। 10 अप्रैल 2023 को बड़ोदरा में जांच के दौरान डॉक्टरों ने पुष्टि की कि आकाश के गले की सांस नली में कैंसर है।

यह भी पढ़ें: Shocking CCTV: बास्केटबॉल खेलते समय सिर पर गिरा भारी पोल, लहूलुहान हुआ मासूम लड़का

'तुम तो कल मर जाओगे...' 

बीमारी की खबर मिलते ही पत्नी साक्षी का रवैया पूरी तरह बदल गया। पीड़ित आकाश का आरोप है कि साक्षी उससे कहती थी कि, "तुम तो कल मर जाओगे, फिर मेरा क्या होगा?" और इसके बाद वह उसे अकेले छोड़कर अपने मायके चली गई। बीमारी के बीच आकाश पर कानूनी और मानसिक आघात तब लगा जब साक्षी ने रतलाम फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की।

अभी तलाक का केस कोर्ट में चल ही रहा था और याचिका खारिज होने की कगार पर थी कि साक्षी ने 10 जून 2024 को छतरपुर के एक युवक से छुपकर दूसरी शादी रचा ली। दूसरे पति से उसकी एक बेटी भी हो चुकी है। जब आकाश को इस धोखाधड़ी का पता चला तो उसने हिम्मत नहीं हारी और कैंसर का इलाज कराते हुए पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी व द्विविवाह के पुख्ता सबूत जुटाकर अदालत का दरवाजा खटखटाया।

यह भी पढ़ें: Cancer पर बड़ी जीत: बच्चों के सबसे जानलेवा ब्रेन ट्यूमर का इलाज खोजा, नई थेरेपी ने दोगुनी की मरीजों की सांसें

जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट

आकाश द्वारा दाखिल की गई याचिका पर सुनवाई करते हुए रतलाम की अदालत ने साक्षी को कई बार समन (Notice) भेजकर पेश होने का आदेश दिया। बार-बार नोटिस भेजे जाने के बाद भी जब साक्षी कोर्ट में हाजिर नहीं हुई तो अदालत ने उसकी लगातार गैरहाजिर पर कड़ा रुख अपनाते हुए उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। जीवन और मौत के बीच झूल रहा आकाश फिलहाल अब अपनी बीमारी के साथ-साथ पत्नी के इस विश्वासघात के खिलाफ न्याय के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News