कंगना रनौत ने इंदिरा गांधी की हत्या वाली फोटो की शेयर, कहा-''वह खालिस्तानी स्टाइल में चुपचाप पीछे से आई...''

punjabkesari.in Friday, Jun 07, 2024 - 05:18 PM (IST)

नेशनल डेस्क: गुरुवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुई घटना ने एक बार फिर चर्चाओं को जन्म दे दिया है। मशहूर फिल्म अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत के साथ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की एक महिला कांस्टेबल ने कथित रूप से बदसलूकी की। कंगना ने शुक्रवार को इस घटना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बयान जारी किया।

PunjabKesari

घटना का पूरा वाकया
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर घटना का जिक्र करते हुए बताया कि कांस्टेबल ने 'खालिस्तानी स्टाइल' में पीछे से आकर उनके चेहरे पर थप्पड़ मारा। कंगना हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद हैं और घटना के समय दिल्ली जा रही थीं। उन्होंने बताया, "यह महिला कांस्टेबल रणनीति के तहत मेरे जाने का इंतजार कर रही थी और फिर अचानक पीछे से आकर मेरे चेहरे पर मारा।" कंगना ने आगे कहा कि जब उन्होंने कांस्टेबल से इस बदसलूकी का कारण पूछा तो वह नजरें फेर कर मोबाइल कैमरों की ओर देखने लगी। कंगना ने इसे खालिस्तानी गतिविधियों से जोड़ते हुए कहा कि शायद यह उसका खालिस्तान में शामिल होने का तरीका था।

PunjabKesari

इंदिरा गांधी की हत्या की तस्वीर शेयर की
घटना के कुछ देर बाद कंगना ने अपने सोशल मीडिया पर 1984 में पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या की तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा, "इमरजेंसी (फिल्म) में जल्द ही दिखाया जाएगा कि कैसे एक निहत्थी बुजुर्ग महिला को उसके ही घर में वर्दीधारी लोगों ने मार डाला। उन्होंने उस महिला को मारने के लिए 35 गोलियां चलाईं। ऐसे खालिस्तानियों की कहानी जल्द ही रिलीज होगी।"

PunjabKesari

गौरव आर्या का ट्वीट शेयर किया
कंगना ने रिटायर सैन्य अधिकारी गौरव आर्या का ट्वीट भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "किसान कानून निरस्त कर दिए गए हैं और अब किसी को भी इससे कोई सरोकार नहीं है। यह महिला कांस्टेबल खालिस्तानी स्टाइल में पीछे से आकर चुपचाप कंगना को मारी।" इस घटना के बाद कंगना रनौत के बयान ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है और इसे लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कंगना की आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' में भी खालिस्तानियों के सच को उजागर किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mahima

Related News