कलराज मिश्र हिमाचल और आचार्य देवव्रत गुजरात के राज्यपाल नियुक्त

punjabkesari.in Monday, Jul 15, 2019 - 04:58 PM (IST)

नई दिल्ली: भाजपा के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र को सोमवार को हिमाचल प्रदेश का जबकि आचार्य देवव्रत को गुजरात का राज्यपाल नियुक्त किया गया। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, मिश्रा और देवव्रत जिस दिन से कार्यभार संभालेंगे, उसी दिन से दोनों का कार्यकाल शुरू होगा। मिश्र ने 2017 में 75 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। 

आचार्य देवव्रत और मिश्र दोनों की ही नियुक्ति उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी मानी जाएगी। मिश्र पिछली मोदी सरकार में अति लघु, लघु एवं मध्यम उपक्रम मंत्री रह चुके हैं लेकिन इस बार उन्होंने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था। वह 2014 के लोक सभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की देवरिया सीट से चुने गए थे। इससे पहले वह राज्य सभा के सदस्य और उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य तथा राज्य में केबिनेट मंत्री भी रहे हैं। आचार्य देवव्रत ने 12 अगस्त 2015 को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल का कार्यभार ग्रहण किया था। अब वह गुजरात में ओम प्रकाश कोहली का स्थान लेंगे जिनका राज्यपाल के रूप में कार्यकाल आज पूरा हो रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News