बस खाली पेट खानी होगी ये एक चीज, महंगी दवाओं से हो जाएगा छुटकारा
punjabkesari.in Tuesday, Sep 02, 2025 - 05:19 PM (IST)

नेशनल डेस्क : आजकल फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल पर लोग काफी ध्यान दे रहे हैं। कोई डॉक्टर की सलाह से तो कोई सोशल मीडिया ट्रेंड्स देखकर तरह-तरह के हेल्दी फूड्स अपनाता है। इन्हीं में एक है लहसुन, जो हमारी रसोई में आसानी से मिल जाता है। विशेषज्ञ मानते हैं कि दिन की शुरुआत खाली पेट कच्चा लहसुन खाने से शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण इसे एक नेचुरल सुपरफूड बनाते हैं।
यह भी पढ़ें - डॉक्टर ने किया चौंकाने वाला दावा - इन 5 अंगों के बिना भी जीवित रह सकता है इंसान
लहसुन खाने के प्रमुख फायदे:
इम्युनिटी बूस्टर
रोजाना एक कली कच्चा लहसुन खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। यह शरीर को संक्रमणों से लड़ने में मदद करता है और महंगे सप्लीमेंट्स की जरूरत कम कर देता है।
ब्लड प्रेशर कंट्रोल
लहसुन ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करता है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर नेचुरल तरीके से कम होता है। इसे नियमित खाने से दिल की बीमारियों का खतरा भी घटता है।
हार्ट हेल्थ में सुधार
कच्चा लहसुन बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और आर्टरीज़ में रुकावट बनने से रोकता है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम होता है।
पाचन में मददगार
लहसुन एक नैचुरल प्रीबायोटिक है, जो आंतों के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है। इससे डाइजेशन सुधरता है और एसिडिटी जैसी समस्याओं में राहत मिलती है।
ब्लड शुगर कंट्रोल
डायबिटीज रोगियों के लिए कच्चा लहसुन फायदेमंद है। यह इंसुलिन के काम को सपोर्ट करता है और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।
संक्रमण और डिटॉक्सिफिकेशन
लहसुन के एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण सर्दी, जुकाम और इंफेक्शन से बचाव करते हैं। साथ ही यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर नेचुरल डिटॉक्स का काम करता है।
एनर्जी और लंबी उम्र
कच्चा लहसुन खाने से स्टैमिना बढ़ता है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और एंटीऑक्सीडेंट्स उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं।