हाई ब्लड प्रेशर के मरीज बिल्कुल न खाएं ये चीजें, वरना बढ़ सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा
punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2026 - 01:07 PM (IST)
Diet For High BP Patients : चिकित्सा जगत में हाई ब्लड प्रेशर को 'हाइपरटेंशन' कहा जाता है। डॉक्टरों का मानना है कि जब भी कोई मरीज इस समस्या के साथ आता है, तो उपचार की पहली सीढ़ी दवाओं से नहीं बल्कि रसोई से शुरू होती है। प्रोसेस्ड फूड, अचार और शुगरी ड्रिंक्स स्वाद में भले ही बेमिसाल लगें, लेकिन ये बीपी के मरीजों के लिए 'मीठा जहर' साबित हो सकते हैं।
क्यों खतरनाक है हाई सोडियम?
विशेषज्ञों के अनुसार, शरीर में नमक (सोडियम) की अधिक मात्रा शरीर में पानी का जमाव को बढ़ाती है।
ब्लड वॉल्यूम का बढ़ना: अधिक नमक से रक्त का प्रवाह ब्लड वॉल्यूम बढ़ जाता है।
दिल पर दबाव: बढ़े हुए रक्त प्रवाह को संभालने के लिए दिल को सामान्य से अधिक तेजी और ताकत से पंपिंग करनी पड़ती है, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है।
सैचुरेटेड फैट और बैड कोलेस्ट्रॉल का खेल
रोजाना की डाइट में सैचुरेटेड फैट वाले खाद्य पदार्थ धमनियों (Arteries) के सबसे बड़े दुश्मन हैं।
LDL (बैड कोलेस्ट्रॉल) : इस तरह के भोजन से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है।
धमनियों का सख्त होना : कोलेस्ट्रॉल धमनियों की दीवारों पर जमा होकर उन्हें सख्त बना देता है, जिससे रक्त का मार्ग संकुचित हो जाता है।
पंपिंग में रुकावट : रास्ता संकरा होने पर दिल पर दबाव बढ़ता है और यही स्थिति आगे चलकर हार्ट अटैक, स्ट्रोक या हार्ट फेलियर का कारण बनती है।
एक्सपर्ट एडवाइज: क्या न खाएं?
प्रोसेस्ड फूड और अचार: इनमें सोडियम का स्तर बहुत अधिक होता है।
शुगरी ड्रिंक्स : ये मेटाबॉलिज्म बिगाड़कर बीपी की स्थिति को जटिल बनाते हैं।
जंक फूड : सैचुरेटेड फैट और ट्रांस फैट धमनियों को नुकसान पहुँचाते हैं।
