Ram Navami Bank Holiday 2026: आपके राज्य में 26 या 27 मार्च कब बंद रहेंगे बैंक? यहां देखें पूरी लिस्ट
punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2026 - 10:17 AM (IST)
Ram Navami Bank Holiday 2026: मार्च का महीना खत्म होने वाला है और 1 अप्रैल से नया वित्त वर्ष 2026-27 शुरू हो जाएगा। ऐसे में बैंक से जुड़े जरूरी काम निपटाने के लिए आपके पास बहुत कम समय बचा है। ऊपर से इस हफ्ते त्योहार और वीकेंड की वजह से बैंकों में लगातार छुट्टियां पड़ रही हैं। इसलिए अगर आपने समय पर योजना नहीं बनाई, तो आपका काम अटक सकता है।
मार्च के आखिरी दिनों में बैंकिंग काम निपटाना जरूरी होता है, क्योंकि इस दौरान टैक्स, निवेश और अन्य वित्तीय काम पूरे करने होते हैं। लेकिन इस बार छुट्टियों की वजह से मुश्किल बढ़ सकती है।
रामनवमी पर इन राज्यों में बैंक बंद
26 मार्च (गुरुवार) को दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
27 मार्च (शुक्रवार) को बिहार, ओडिशा और सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।
28 मार्च को चौथा शनिवार होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
29 मार्च को रविवार की छुट्टी रहेगी।
31 मार्च को महावीर जयंती के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
इस तरह 26 से 31 मार्च के बीच केवल 30 मार्च (सोमवार) को ही बैंक खुले रहेंगे। उस दिन बैंकों में ज्यादा भीड़ होने की संभावना है।
क्या करें ग्राहक?
अगर आपको बैंक से जुड़े जरूरी काम जैसे खाता खुलवाना, KYC अपडेट करना, डिमांड ड्राफ्ट बनवाना या पासबुक अपडेट कराना है, तो समय रहते बैंक जरूर जाएं। हालांकि, बैंक बंद होने पर भी आप एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं और UPI, NEFT, RTGS, IMPS जैसी ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।
