जेपी नड्डा की अध्यक्षता में ही लड़ा जाएगा 2024 का चुनाव, एक साल और बढ़ा कार्यकाल

punjabkesari.in Tuesday, Jan 17, 2023 - 04:31 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल एक साल और बढ़ाया गया है। केद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि नड्डा अब 24 जून 2024 तक भाजपा के अध्यक्ष बने रहेंगे। शाह ने बताया कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नड्डा के कार्यकाय को आगे बढ़ाने पर लेकर फैसला लिया गया। अमित शाह ने covid-19 के दौरान लोगों की सेवा करने में जेपी नड्डा के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनकी अगुवाई में कई राज्यों के चुनावों में पार्टी की जीत हुई। 

 

शाह ने बताया कि पार्टी बैठक में राजनाथ सिंह ने नड्डा के कार्यकाल को बढ़ाने का प्रस्ताव रखा था और भाजपा कार्यकारिणी द्वारा उसे स्वीकार कर लिया गया। शाह ने कहा कि हमारे संविधान के हिसाब से संगठन का चुनाव होता है। यह वर्ष सदस्यता का साल है, कोविड के करण समय पर सदस्यता का काम नहीं हो सका था, इस लिए संविधान के हिसाब से कार्य विस्तार किया गया है। अब नड्डा जून 2024 तक अध्यक्ष बने रहेंगे। 

 

2024 के लोकसभा चुनाव में और ज्यादा बेहतर प्रदर्शन करेंगे

अमित शाह ने इस बात पर जोर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जेपी नड्डा के साथ 2024 के लोकसभा चुनाव में और ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया जाएगा और 2019 से ज्यादा सीटें जीती जाएंगी। बता दें कि 2019 में लोकसभा चुनाव में पार्टी ने प्रचंड बहुमत के साथ वापसी की थी, तब अमित शाह को केंद्र की राजनीति में लाया गया था। उस समय अमित शाह ने जेपी नड्डा को पार्टी अध्यक्ष की कमान सौंपी थी।

 

20 जनवरी को खत्म हो रहा कार्यकाल

नड्डा का मौजूदा कार्यकाल 20 जनवरी को पूरा हो रहा है। अमित शाह ने बताया कि नड्डा के तीन वर्ष के कार्यकाल में भाजपा के ब्रॉण्ड एवं जनाधार बढ़ा है और यश प्राप्त हुआ है। शाह ने कहा कि उनके नेतृत्व में 73 चुनावों में विजय हासिल हुई है। बूथ सशक्तीकरण योजना में एक लाख 30 हजार बूथों को मजबूत करने का काम किया। तेलंगाना एवं पश्चिम बंगाल में पार्टी के पक्ष में मजबूत माहौल बना।

 

लोकसभा प्रवास योजना कामयाब रही है। जम्मू-कश्मीर में ब्लॉक विकास परिषद के चुनावों भाजपा का यश बढ़ा है। घर घर तिरंगा अभियान में जन जन में राष्ट्र्भक्ति एवं तिरंगे के प्रति सम्मान को बढ़ाने का काम किया गया है। मन की बात को जन अभियान बनाने का प्रयास किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा मनाने तथा कोविड महामारी के दौरान सेवा की संगठन जैसे कार्यक्रम की रचना की। गृह मंत्री ने विश्वास जताया कि 2024 में अधिक बहुमत से भाजपा चुनाव जीतेगी और मोदी पुन: प्रधानमंत्री बन कर देश की सेवा करेेंगे। गृह मंत्री ने नड्डा को उनके आगे के सफल कार्यकाल के लिए बधाई और अनंत शुभकामनाएं दीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News