भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का ऐलान, कोरोना से लड़ने के सभी पार्टी सांसद देंगे 1 करोड़ रुपए

punjabkesari.in Saturday, Mar 28, 2020 - 06:30 PM (IST)

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ऐलान किया है कि पार्टी के सभी सांसद अपनी सांसद निधि (MPLADS) से एक-एक करोड़ रुपया कोरोना वायरस के खिलाफ इस लड़ाई के लिए दान करेंगे। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा- सभी भाजपा सांसद Covid-19 वायरस की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों में मदद करने के लिए अपनी सांसद निधि से एक करोड़ रुपय केंद्रीय सहायता कोष में देंगे।
PunjabKesari
इससे पहले, भाजपा अध्यक्ष ने शुक्रवार को उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, मुम्बई, दिल्ली के करीब 40 हजार कार्यकर्ताओं से आडियो/ वीडियो संवाद में कहा था कि विषम परिस्थितियों में जो भी लोग पैदल ही अपने घरों के लिए निकल पड़े हैं, उन्हें सुरक्षित रूप से उनके गंतव्य तक पहुंचाने हेतु पार्टी कार्यकर्ता स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं। पार्टी कार्यकर्ता उनकी सुरक्षा और भोजन का भी उचित प्रबंध करें। गौरतलब है कि भाजपा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को पांच करोड़ जरूरमंद लोगों को भोजन सुलभ कराने को कहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News