जेपी नड्डा का विपक्ष पर निशाना, कहा- ''INDIA'' समूह केवल भ्रष्ट पाटिर्यों का जमावड़ा

punjabkesari.in Sunday, Apr 07, 2024 - 10:17 PM (IST)

नेशनल डेस्क : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने विपक्ष नीत इंडिया समूह पर कड़ा प्रहार करते हुए ने रविवार को कहा कि इंडिया समूह केवल भ्रष्ट पाटिर्यों का जमावड़ा है। नड्डा ने चिदम्बरम (सुरक्षित) लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पी.कार्तियिनी के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि वह भ्रष्टाचार खत्म करेंगे जबकि इंडिया समूह के नेता भ्रष्टाचार में लगे लोगों को बचाने की बात करते हैं। यही उनकी कार्यशैली और कार्यप्रणाली भी है।

उन्होंने कहा,‘‘एक तरफ, हमारे पास देश और तमिलनाडु के लिए काम करने वाला एक प्रधानमंत्री है और वहीं दूसरी तरफ, आपके पास इंडिया समूह है जो ‘परिवार बचाओ और वंश बचाओ, परिवार बचाओ' का गठबंधन है।'' तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड मुनेत्र कषगम( द्रमुक) पर निशाना साधते हुए श्री नड्डा ने पूछा कि द्रमुक का मतलब क्या है। द्रमुक का मतलब वंशवाद, धन ठगी और कट्टापंचायत है। उनकी सहयोगी पाटर्ी कांग्रेस भ्रष्टाचार से भरी हुई है। संपूर्ण इंडिया समूह भ्रष्ट पाटिर्यों का एक समूह है जो अपने परिवारों, राजवंशों और खुद को उनके द्वारा किए गए भ्रष्ट आचरण से बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी के फारूक अब्दुल्ला और उनके पुत्र पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की पारिवारिक पार्टी है जो इंडिया समूह में शामिल हैं। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी और पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पारिवारिक पाटिर्यों का हिस्सा हैं। समाजवादी पार्टी के दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव और डिम्पल यादव की भी पारिवारिक पाटिर्यों के हिस्सा हैं। इसी प्रकार बिहार के राष्ट्रीय जनता दल नेता लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव की भी पारिवारिक पाटिर्यों से ही हैं।'' नड्डा ने कहा,‘‘ अगर मैं ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के बारे में बात करता हूं तो वे भी एक पारिवारिक पार्टी का हिस्सा हैं।

अगर मैं केसीआर (के.चंद्रशेखर राव), केटीआर (के.टी.रामा राव) और के कविता के साथ भी एक पारिवारिक पार्टी के बारे में बात करता हूं। वहीं तमिलनाडु में द्रमुक नेता करुणानिधि, उनके बेटे एम.के. स्टालिन और उनके बेटे उदयनिधि स्टालिन- एक पारिवारिक पाटर्ी का ही हिस्सा हैं जबकि महाराष्ट्र में शरद पवार और उनकी बेटी सुप्रिया सुले तथा शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे और उनके पुत्र आदित्य ठाकरे भी पारिवारिक पाटिर्यों के हिस्सा हैं। भाजपा प्रमुख ने कहा कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा एक पारिवारिक पार्टी में शामिल हैं। ये पारिवारिक पाटिर्यां यह देखने की कोशिश कर रही हैं कि क्या वे वंश और पारिवारिक पाटर्ी को बचाने में सक्षम हैं।

नड्डा ने कहा कि इसके अलावा इंडिया समूह में शामिल कई नेता विभिन्न भ्रष्टाचार के मामलों में शामिल हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले में फंसे हैं। वहीं द्रमुक के नेता एम के स्टालिन और उनके पुत्र उदयनिधि अपनी आय से अधिक संपत्ति रखने के कारण भ्रष्ट आचरण में शामिल हैं। नड्डा ने कहा कि व्यावहारिक रूप से इंडिया समूह का हर नेता जेल में है या जमानत पर है। समूह के प्रमुख नेता श्री गांधी और श्रीमती गांधी जैसे नेता जमानत पर हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता पी. चिदम्बरम और उनके बेटे सर्वश्री कार्ति चिदम्बरम, श्री केजरीवाल और ‘आप' नेता मनीष सिसोदिया या तो जेल में हैं या जमानत पर हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Recommended News

Related News