पंजाब और हिमाचल प्रदेश के पत्रकार मीडिया टूर के तहत मिजोरम पहुंचे

punjabkesari.in Sunday, Mar 22, 2026 - 11:44 PM (IST)

जालंधर (साहनी) : पत्र सूचना कार्यलय, जालंधर द्वारा 22 से 28 मार्च तक पी.आई.बी. आइजोल से मिलकर पंजाब और हिमाचल प्रदेश के मीडियाकर्मियों को आइजोल, मिजोरम का दौरा करवाया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पी.आई.बी. के मीडिया एवं संचार अधिकारी डॉ. विक्रम सिंह कर रहे हैं।

आइज़ोल पहुंचने पर पी.आई.बी. आइज़ोल के मीडिया एवं संचार अधिकारी डॉ. राजीव लौरेम्बम ने प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं मीडिया कर्मियों का प्रतिनिधिमंडल ने सैरांग रेलवे स्टेशन और थेंगज़ौल सौर ऊर्जा संयंत्र सहित विभिन्न विकास परियोजना स्थलों का दौरा करेगा।

डॉ. विक्रम सिंह ने कहा कि पी.आई.बी. द्वारा आयोजित मीडिया दौरा पत्रकारों को अन्य राज्यों में किए जा रहे विकास कार्यों को समझने का एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करता है ताकि वह क्षेत्रों में भी प्रेरणा लेकर बेहतर काम कर सकें। पी.आई.बी. ने मीडिया कर्मियों को देश के विभिन्न क्षेत्रों के सामाजिक-आर्थिक और सांस्कृतिक पहलुओं को समझने का अवसर दिया है।

मिजोरम और पंजाब की भगौलिक स्थिति अलग-अलग पर दोनों भारत की विविधता को दर्शाते

मिजोरम पहाड़ी राज्य है और लोगों को कठनाईयों का सामना करना पड़ता है जबकि पंजाब मैदानी होने के कारण कृषि प्रधान राज्य है। मिजोरम और पंजाब की संस्कृति भौगोलिक और सांस्कृतिक रूप से विपरीत होने के बावजूद भारत की विविधता में एकता को दर्शाती है। मिजोरम (पूर्वोत्तर) अपनी जनजातीय परंपराओं, बांस शिल्प के लिए प्रसिद्ध है। यहां का चापचर कूट और चेराव नृत्य प्रमुख हैं। वहीं, पंजाब अपनी जीवंत पंजाबी संस्कृति, भांगड़ा-गिद्दा, बैसाखी और सिख धर्म की परंपराओं के लिए जाना जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News