खामेनेई की पत्नी की मौत की खबर निकली गलत, ईरानी मीडिया ने किया बड़ा खुलासा

punjabkesari.in Thursday, Mar 12, 2026 - 11:32 PM (IST)

नेशनल डेस्क : मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता Ali Khamenei की पत्नी Mansoureh Khojasteh Bagherzadeh को लेकर फैल रही मौत की खबरों को अब गलत बताया गया है। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड से जुड़े मीडिया प्लेटफॉर्म Fars News Agency ने गुरुवार को साफ किया कि मंसूरेह खोजास्तेह जीवित हैं और उनके मारे जाने की खबरें पूरी तरह निराधार हैं।

बयान के बाद खत्म हुई अटकलें

दरअसल, नए सर्वोच्च नेता Mojtaba Khamenei ने गुरुवार को अपने पहले आधिकारिक संदेश में अपनी मां के निधन का कोई जिक्र नहीं किया था। इसके बाद सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं। हालांकि फ़ार्स न्यूज की रिपोर्ट सामने आने के बाद इन सभी अटकलों पर विराम लग गया है।

हमलों के बाद फैली थीं मौत की खबरें

ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते संघर्ष के दौरान यह दावा किया गया था कि अमेरिकी और इजरायली हमलों में Ali Khamenei की मौत हो गई थी। इसके बाद कई रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि उनकी पत्नी भी इन हमलों में मारी गईं। लेकिन अब ईरानी मीडिया ने स्पष्ट किया है कि उनकी पत्नी सुरक्षित हैं और उनके निधन की खबरें गलत थीं।

कौन हैं मंसूरेह खोजास्तेह

Mansoureh Khojasteh Bagherzadeh का संबंध ईरान के एक धार्मिक और पारंपरिक परिवार से बताया जाता है। उनके पिता देश के प्रतिष्ठित व्यापारियों में गिने जाते थे। साल 1964 में उनकी शादी Ali Khamenei से हुई थी, जब वह एक युवा धार्मिक नेता के रूप में जाने जाते थे। इस दंपति के छह बच्चे हैं- चार बेटे और दो बेटियां। उनके बेटों में Mojtaba Khamenei, मुस्तफा, मसूद और मैसम शामिल हैं, जबकि बेटियों के नाम बोशरा और होदा बताए जाते हैं। हाल ही में मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सर्वोच्च नेता चुना गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News