पहले दोस्त बने फिर शारीरिक संबंध बनाए, फ्लैट में JNU स्टूडेंट के साथ...

punjabkesari.in Thursday, Sep 14, 2023 - 12:12 PM (IST)

नेशनल डेस्क: जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) की एक छात्रा के साथ कथित तौर पर शादी का झांसा देकर एक व्यक्ति ने उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में दुष्कर्म किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, दक्षिणी दिल्ली के JNU परिसर में रहने वाली शिकायतकर्ता ने बताया कि वह करीब चार साल पहले एक संगठन के माध्यम से एक व्यक्ति से मिली थी।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने बताया, ''वे दोस्त बन गए। तीन अप्रैल को महिला वजीराबाद स्थित व्यक्ति के फ्लैट पर गई थी। इस दौरान व्यक्ति ने महिला को शादी का आश्वासन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। अब व्यक्ति शादी के अपने वादे से मुकर गया।'' अधिकारी ने बताया, वजीराबाद पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News