विधानसभा चुनाव से पहले जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल किया जाए : सिख संगठन

punjabkesari.in Tuesday, Oct 04, 2022 - 10:31 PM (IST)

श्रीनगर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जम्मू कश्मीर यात्रा को एक सिख संगठन ने केंद्र शासित प्रदेश में चुनावी प्रक्रिया की शुरुआत करार दिया। साथ ही जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव से पहले राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग की।

 

सर्वदलीय सिख समन्वय समिति (एपीएससीसी) के अध्यक्ष जगमोहन सिंह रैना ने एक बयान में कहा कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का इंतजार किया जा सकता है।

 

उन्होंने कहा, "पहले राज्य का दर्जा बहाल किया जाना चाहिए। जम्मू-कश्मीर के लोग राज्य का दर्जा बहाल किए जाने की आस लगाए बैठे हैं और इसके बारे में जल्द से जल्द घोषणा करना उपयुक्त होगा।"

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस संबंध में फैसला लेने का अनुरोध किया।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News