पिता को हुआ कैंसर, पूरे परिवार ने सदमे में लगाई फांसी - चार की मौत से मचा हड़कंप

punjabkesari.in Saturday, May 24, 2025 - 03:00 PM (IST)

नेशनल डेस्क: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक ही परिवार के चार सदस्य अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कृष्ण कुमार (40), उनकी पत्नी डोली देवी (35) और उनकी नाबालिग बेटियों के शव शुक्रवार रात आदित्यपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया के चित्रगुप्त नगर स्थित उनके घर में फंदे से लटके मिले। पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर आत्महत्या की आशंका जताई है। 

अधिकारियों ने बताया कि गम्हरिया स्थित एक इस्पात संयंत्र में वरिष्ठ प्रबंधक के रूप में काम करने वाले कृष्ण कुमार को हाल ही में कैंसर से पीड़ित होने का पता चला था, जिसके बाद से वे मानसिक रूप से काफी तनाव में थे। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है तथा सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। 

पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि परिवार का मुखिया कृष्ण कुमार गम्हरिया स्थित एक इस्पात संयंत्र में वरिष्ठ प्रबंधक के रूप में काम कर रहा था। हाल ही में उसे कैंसर से पीड़ित होने के बारे में पता चला था।  जिससे परिवार में तनाव का माहौल था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News