पत्नी को घूमाने के बहाने सुनसान जंगल में ले गया पति, पहले रेता बीवी का गला, फिर खुद भी...

punjabkesari.in Thursday, Apr 16, 2026 - 02:48 PM (IST)

नेशनल डेस्क। झांसी के बसोबई गांव से रूह को कंपा देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक पति अपनी पत्नी को बाजार जाने के बहाने सुनसान जंगल में ले गया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। पति ने समझा पत्नी मर चुकी है जिसके बाद उसने खुद का भी गला काट लिया। हालांकि मौत के करीब पहुंच चुकी पत्नी की हिम्मत और एक फोन कॉल ने दोनों की जान बचा ली।

जानकारी के लिए बता दें कि थाना पूंछ के रहने वाले अवधेश गोस्वामी (जो पेशे से कुक हैं) अपनी पत्नी गुड्डी के साथ बाइक पर घर से निकले थे। उन्होंने पत्नी से कहा कि वे कुछ खरीदारी करने बाजार जा रहे हैं। दोपहर करीब 12 बजे जैसे ही वे बेतवा नहर के पास सुनसान झाड़ियों में पहुंचे अवधेश ने अचानक चाकू निकालकर गुड्डी का गला रेत दिया।

पत्नी को मरा समझ खुद की खुदकुशी की कोशिश 

खून से लथपथ पत्नी जब जमीन पर गिर गई तो अवधेश ने उसी चाकू से अपनी गर्दन पर भी कई वार किए और खुदकुशी की कोशिश की। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने चाकू वापस अपने बैग में छिपा दिया। दोनों पति और पत्नी घंटों तक जंगल में लहूलुहान होकर बेहोश पड़े रहे।

यह भी पढ़ें: Trains Regularization: रेल यात्रियों को बड़ी सौगात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और हैदराबाद के बीच नियमित होंगी कई ट्रेनें

एक फोन कॉल के बाद पहुंची पुलिस

जब गुड्डी को होश आया तो उसने मरणासन्न हालत में भी हिम्मत नहीं हारी। उसने पास पड़े फोन से अपनी छोटी बेटी नीलम को कॉल किया और लोकेशन बताई। बेटी ने तुरंत परिजनों को इसकी सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जिसके बाद हालत नाजुक होने के कारण उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

अभी भी रहस्य बनी हुई है विवाद की वजह 

दंपति के 7 बच्चे (4 बेटे और 3 बेटियां) हैं। वे तीन दिन पहले ही दिल्ली में अपनी बड़ी बेटी से मिलकर लौटे थे। परिजनों के अनुसार दोनों के बीच कुछ अनबन तो थी लेकिन अवधेश इस हद तक गिर जाएगा इसका अंदाजा किसी को नहीं था। फिलहाल दोनों अचेत हैं जिस वजह से पुलिस अभी मुख्य वजह का पता नहीं लगा पाई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News