पति ने की पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

punjabkesari.in Sunday, Apr 05, 2026 - 02:03 AM (IST)

नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के चिरगांव थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक व्यक्ति ने पारिवारिक कलह के चलते अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला पर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। 

पुलिस ने यह जानकारी दी थाना प्रभारी राहुल राठौर ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम आतेपई निवासी नेपाल सिंह का आज दोपहर करीब तीन बजे अपनी पत्नी शीलावती (50) से कुछ घरेलू विवाद हो गया था। 

इसी दौरान किसी बात पर उत्तेजित होकर उसने कुल्हाड़ी से प्रहार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी है और फरार हो गया। उन्होंने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

राठौर ने बताया कि मृतका के पुत्र सौरभ की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर नेपाल सिंह की तलाश की जा रही है। परिजनों के अनुसार नशे की आदत को लेकर नेपाल सिंह का अपनी पत्नी से आए दिन झगड़ा होता था। फिलहाल पुलिस के अनुसार हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है और मामले की जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News