जयललिता पूरी तरह ठीक, जब चाहें जा सकती हैं घर: अपोलो अस्पताल

punjabkesari.in Saturday, Nov 12, 2016 - 11:46 PM (IST)

चेन्नईः तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है और उनका संक्रमण अब पूरी तरह काबू में है। अपोलो अस्पताल के अध्यक्ष डा. प्रताप सी रेड्डी ने आज बताया कि जयललिता की अस्पताल से छुट्टी उन पर निर्भर करती है और इसके लिए कोई समय सीमा तय नहीं है। उन्हें घर जाने के लिये अपने आप में फिर से उर्जा का संचार करना होगा। रेड्डी ने कहा कि जयललिता शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह से स्वस्थ हैं।  

नियमित आहार ले रही CM
उन्होंने कहा कि,‘मुख्यमंत्री लगातार नियमित आहार ले रही हैं और डॉक्टरों की एक विशेष टीम लगातार उनकी देखभाल में लगी हुई है। जयललिता के गत 22 सितंबर को बुखार और शरीर में पानी की कमी की वजह से अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद रेड्डी ने मीडिया से पहली बार बात करते हुए गत चार नवंबर को कहा था कि वह अब पूरी तरह स्वस्थ हैं और जब चाहे वे अपने घर जा सकती हैं। 

स्वास्थ्य के लिए कई जगह पूजा 
अस्पताल द्वारा इसके पहले जारी बुलेटिन में कहा गया था कि उनके संक्रमण का इलाज किया जा रहा है। इस दौरान अखिल भारतीय आयुर्वेदिक संस्थान, नई दिल्ली और लंदन के डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। इलाज के दौरान राज्य मंत्रियों और अखिल भारतीय अन्ना द्रमुक मुनेत्र कषगम(अन्ना द्रमुक) के कार्यकर्ताओं ने उनकी स्वास्थ्य में सुधार के लिए कई मंदिरों में पूजा की। इस दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली, भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत देश के और कई महत्वपूर्ण नेता उनसे मिलने आए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News