जम्मू कश्मीर में 25 वर्षों में 5,500 से अधिक पुलिसकर्मी, सुरक्षाकर्मी मारे गए

punjabkesari.in Saturday, Oct 29, 2016 - 12:19 AM (IST)

उधमपुर: जम्मू कश्मीर में 25 साल पहले उग्रवाद फैलने से अब तक ड्यूटी पर रहते हुए 5,500 से अधिक पुलिसकर्मी और अद्र्धसैनिक बलों के कर्मचारी मारे गए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आज यहां यह बात कही। 

पुलिस महानिदेशक के. राजेन्द्र कुमार ने कहा,‘‘जम्मू कश्मीर पुलिस ने आतंकवाद से लडऩे और बलिदान देकर इस राज्य में हालात सामान्य करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।’’ उन्होंने कहा,‘‘जम्मू कश्मीर पुलिस के 1,595 से अधिक अधिकारियों एवं जवानों, एसपीआे, वीडीसी सदस्यों और केन्द्रीय सुरक्षा बलों के 4,016 अधिकारियों एवं जवानों ने लोगों के जान माल की रक्षा के लिए ड्यूटी पर रहते हुए अपनी जानों की बलि दी है।’’  

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर की पुलिस हमेशा से ही अत्यंत कठिन परिस्थितियों में जनता के साथ खड़ी रही है और लोगों को सेवाएं प्रदान की हैं। फिर चाहे वह 2005 का भयंकर भूकंप हो या 2014 की विनाशकारी बाढ़, आतंकवाद या कानून व्यवस्था की गंभीर स्थिति। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News