बॉस को छुट्टी कैंसिल करना पड़ा महंगा, गुस्से में कर्मचारी ने कर दिया ऐसा काम
punjabkesari.in Saturday, Feb 17, 2024 - 06:08 PM (IST)
नेशनल डेस्क: एक कॉर्पोरेट कर्मचारी के लिए कई बार अपने बॉस से छुट्टी लेना किसी टॉस्क से कम नहीं है। हालांकि काम से छुट्टी लेना हर कर्मचारी का अधिकार होता है। कई बार कर्मचारियों को अपनी ही छुट्टी के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। हाल ही में बॉस ने अपने कर्मचारी को मैसेज में भेजकर छुट्टी कैंसल के बारे में बताया। इस पर कर्मचारी ने पलटकर बॉस को जवाब लिखकर भेजा। जानते हैं कि क्या है पूरी खबर-
न्यूयॉर्क पोस्ट वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर Michael Sanz ने एक टिकटॉक पर मैसेज़ शेयर किए हैं। बताया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया के नोएल नाम के एक कर्मचारी ने इसे शेयर किया है। दरअसल निक ने अपने जूनियर नोएल को मैसेज भेजकर बताया कि जेनी नाम की कर्मचारी ने रिजाइन कर दिया है, जिस वजह से अगले हफ्ते की उसकी छुट्टियों को कैंसल करना होगा।

नहीं कम कर सकता छुट्टी-
बॉस ने नोएल से अपनी छुट्टी तीन सप्ताह से घटाकर तीन दिन करने को कहा। आउटलेट के अनुसार, उन्होंने कर्मचारी को मैसेज भेजा जिसमें लिखा था- समझ नहीं आता कि तुम बाली में 3 सप्ताह क्या ही करोगे, हाहा.' नोएल ने जवाब दिया कि 'बहुत बुरा लग रहा है' कि कंपनी इस स्थिति में है, लेकिन मैं अपने प्लान नहीं बदलूंगा. उन्होंने कहा, 'यह एक फैमली ट्रिप है, हम कई सालों से एक साथ नहीं रहे हैं और मुझे 3 साल से कोई एनुअल लीव नहीं मिली है. यह भी किसी का काम नहीं है कि मैं अपनी छुट्टियां कैसे बिताता हूं.' साथ ही उन्होंने बॉस को रिप्लेसमेंट मिलने तक एक अस्थायी कर्मचारी को काम पर रखने का सुझाव दिया।

जवाब ऐसा जवाब-
इसके बाद बॉस नोएल को आखिरी मैसेज करते हुए कहता है कि, 'दोस्त, ज्यादा तनाव नहीं ले सकते, आपकी छुट्टी कैंसिल कर दी गई है, हम यही कर सकते हैं, मुझे माफ कीजिए। इस पर नोएल जवाब देते हुए कहते हैं कि पता नहीं कि अब मैं काम पर वापस आउंगा भी या नहीं। इस छुट्टी के दौरान वह इस बात पर विचार करेगा कि क्या वह इस तरह की कंपनी में काम करना चाहता भी है या नहीं। साथ ही नोएल ने यह भी कहते हैं कि वे इस चैट को एचआर को भेजेंगे।
