Railway Cancel Train List: रेलवे का बड़ा अपडेट: 2 अप्रैल से कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, शताब्दी समेत कई एक्सप्रेस के रूट डायवर्ट

punjabkesari.in Saturday, Mar 28, 2026 - 09:33 AM (IST)

Railway Train Cancel:  अगर आप आने वाले दिनों में रेल यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। उत्तर प्रदेश के कानपुर और उन्नाव के बीच गंगा नदी पर बने पुराने रेलवे पुल की मजबूती बढ़ाने के लिए रेलवे एक बड़ा मरम्मत अभियान शुरू करने जा रहा है। 2 अप्रैल 2026 से शुरू होने वाला यह मेंटेनेंस का काम अगले 40 से 42 दिनों तक चलेगा। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस अवधि में रूट पर 'मेगा ब्लॉक' लिया गया है, जिसका सीधा असर 40 से अधिक ट्रेनों की आवाजाही पर पड़ेगा।

क्यों बंद किया जा रहा है रूट?
गंगा नदी पर स्थित यह रेल पुल काफी पुराना है और भविष्य में सुरक्षित सफर के लिए इसके स्ट्रक्चर और पटरियों की मरम्मत अनिवार्य हो गई है। रेलवे इंजीनियरों की देखरेख में चलने वाले इस काम के दौरान पुल पर ट्रेनों का लोड कम रखा जाएगा। हालांकि इससे यात्रियों को कुछ समय के लिए परेशानी हो सकती है, लेकिन मरम्मत पूरी होने के बाद इस रूट पर ट्रेनें अधिक रफ्तार और सुरक्षा के साथ दौड़ सकेंगी।

कैंसिल की गई ट्रेनें
ट्रेन नंबर 64701 / 64702 — झांसी–लखनऊ MEMU
ट्रेन नंबर 54153 / 54154 — कानपुर–रायबरेली पैसेंजर
ट्रेन नंबर 54101 / 54102 — प्रयागराज–कानपुर पैसेंजर
ट्रेन नंबर 54325 / 54326 — सीतापुर–कानपुर पैसेंजर
ट्रेन नंबर 64212 / 64203 / 64214 — कानपुर–लखनऊ MEMU

डायवर्ट (रूट बदली गई) ट्रेनें
ट्रेन नंबर 12004 — नई दिल्ली–लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 02563 — बरौनी–नई दिल्ली क्लोन स्पेशल
ट्रेन नंबर 02423 — डिब्रूगढ़–नई दिल्ली क्लोन स्पेशल
ट्रेन नंबर 15065 — पनवेल–गोरखपुर एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 15045 — ओखा–गोरखपुर एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 12591 — यशवंतपुर–गोरखपुर एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 13237 — कोटा–पटना एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 12143 — LTT–प्रतापगढ़ एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 12183 — भोपाल–प्रतापगढ़ सुपरफास्ट

यात्रियों के लिए सुझाव: घर से निकलने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर पर अपनी ट्रेन का करंट स्टेटस जरूर चेक कर लें ताकि आपको स्टेशन जाकर परेशान न होना पड़े।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News