सामान्य उड़ान भरने वाले विमान की कीमत की तुलना हथियारों से लैस विमान से करना बेवकूफी : जेतली

punjabkesari.in Wednesday, Jan 02, 2019 - 09:42 PM (IST)

नई दिल्ली: राफेल विवाद में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए वित्त मंत्री अरुण जेतली ने बुधवार को कहा कि मात्र उड़ान भरने वाले एक सामान्य विमान की कीमत की तुलना एक हथियारों से परिपूर्ण विमान की कीमत से करना बेवकूफी है। 

जेतली ने एक के बाद एक कई ट्वीट में राफेल मुद्दे पर गांधी की समझ पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘‘उनको कितनी समझ है? वह कब समझेंगे?’’ उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जबकि बुधवार को ही राफेल सौदे पर संसद में तीखी बहस हुई। बहस के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने शोर मचाया। लोकसभा में इस बहस में गांधी ने सवाल किया था कि राफेल विमान की कीमत 526 करोड़ रुपए से बढ़कर 1,600 करोड़ रुपए प्रति विमान कैसे हो गई? 

 

 

जेतली ने कहा, ‘‘ कोई बेवकूफ भी उड़ान भरने वाले एक सामान्य विमान की तुलना हथियारों से सुसज्जित जेट विमान से नहीं करेगा।’’ वित्त मंत्री ने कहा कि पिछली संप्रग सरकार के समय भी राफेल विमान के लिए दो तरह की कीमतों की पेशकश की गई थी। इनमें से एक केवल उडऩे लायक सामान्य विमान और दूसरी हथियारों से लैस विमान के लिए थी। जेतली ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ‘दो अलग-अलग चीजों की बराबरी’ कर रही है और इसे ‘घोटाले’ का नाम दे रही है।     

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News