हवाई सफर में अब मास्क लगाना जरूरी नहीं, लेकिन...सरकार ने साथ में जारी की यह हिदायत

punjabkesari.in Thursday, Nov 17, 2022 - 08:55 AM (IST)

नेशनल डेस्क: हवाई यात्रा के दौरान अब मास्क लगाना अनिवार्य नहीं है। भारत सरकार ने बुधवार को नियम वापस ले लिया। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बुधवार को एक आदेश में एयरलाइंस से कहा कि वे इस संदर्भ में सभी यात्रियों को सूचित कर दें। आदेश के मुताबिक एयरलाइंस अब यात्रियों को बताएंगी कि विमान में सवार होने पर मास्क पहनना व्यक्ति की ‘मर्जी’ पर निर्भर करेगा लेकिन अब यह अनिवार्य नहीं है।

 

आदेश में आगे कहा गया है कि भारत सरकार की covid-19 प्रबंधन प्रतिक्रिया नीति के अनुरूप, फ्लाइट के अंदर (चालक दल) केवल यह कह सकते हैं कि covid-19 से उत्पन्न खतरे के मद्देनजर, सभी यात्रियों को बेहतर होगा कि मास्क/फेस कवर का इस्तेमाल करें। यानि कि यह एयरलाइंस यात्रियों को अपनी सुरक्षा के लिए फेस मास्क लगाने के लिए अनुरोध कर सकती है, हालांकि यह व्यक्ति पर निर्भर होगा कि वो मास्क लगाए या नहीं। इसमें आगे कहा गया कि फ्लाइट के अंदर अब मास्क न पहनने पर जुर्माना/दंडात्मक कार्रवाई आदि के बारे में घोषणा करने की आवश्यकता नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News