एक और कीर्तिमान कायम करेगा ISRO, अमेरिका समेत 28 देशों के सैटेलाइट को करेगा लॉन्च

punjabkesari.in Friday, Mar 29, 2019 - 11:53 AM (IST)

बेंगलुरु: भारत एक अप्रैल को एक नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है। भारतीय अंतरिक्ष एवं अनुसंधान संगठन (इसरो) एमिसैट उपग्रह और अमेरिका तथा स्पेन समेत कई 28 देशों के उपग्रहों को एक अप्रैल को श्रीहरिकोटा के अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित करेगा। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के पीएसएलवी सी-45 रॉकेट से 436 किलोग्राम के एमिसैट और अन्य उपग्रहों को किया जाएगा। हालांकि इसरो चीफ ने कहा कि सैटेलाइट लॉन्चिंग को लेकर मौसम पर भी हमारी नजर बनी हुई है।
 

वहीं उपग्रहों के प्रक्षेपित के लिए श्रीहरिकोटा के अंतरिक्ष केंद्र में तैयारियां जोरों पर हैं। इसको लेकर इसरो की तरफ से ट्विटर पर जानकारी भी दी गई है। इसरो ने PSLVC-45 हीट शील्ड को पेलोड के साथ बंद किए जाने से चंद समय पहले की तस्‍वीर को भी शेयर किया। इसरो ने तस्‍वीर के जरिये दिखाया कि सैटेलाइटों के अंतरिक्ष में प्रक्षेपण से पहले किस तरह तैयारियां की जाती हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News