भारत का सबसे भारी GSAT-7R सैटेलाइट लॉन्च, समुद्री सुरक्षा होगी और मजबूत
punjabkesari.in Sunday, Nov 02, 2025 - 06:26 PM (IST)
नेशनल डेस्क: भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रविवार, 2 नवंबर को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से भारतीय नौसेना का सबसे एडवांस्ड कम्युनिकेशन सैटेलाइट GSAT-7R सफलतापूर्वक लॉन्च किया।
शाम 5:26 बजे ‘बाहुबली रॉकेट’ के जरिए लॉन्च किया गया यह सैटेलाइट भारतीय नौसेना की समुद्री सुरक्षा, निगरानी और नेटवर्किंग क्षमता को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। यह भारत का अब तक का सबसे वजनी कम्युनिकेशन सैटेलाइट है, जिसका वजन करीब 4,400 किलोग्राम है। सबसे खास बात यह है कि यह सैटेलाइट पूरी तरह भारत में निर्मित है, जो आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम है।
#WATCH | Sriharikota | The launch of ISRO’s LVM3-M5 carrying the CMS-03 communication satellite from SDSC/ISRO Sriharikota.
— ANI (@ANI) November 2, 2025
Indian Navy’s GSAT 7R (CMS-03) communication satellite today would be the most advanced communication satellite thus far for the Indian Navy. The satellite… pic.twitter.com/nzWZWS94RK
GSAT-7R की खासियतें
यह सैटेलाइट हिंद महासागर के बड़े हिस्से में सिग्नल को मजबूत बनाए रखेगा और ज्यादा डेटा ट्रांसफर क्षमता प्रदान करेगा।
इसके अंदर हाई-टेक कम्युनिकेशन उपकरण लगाए गए हैं, जो नौसेना के जहाजों, हवाई जहाजों, पनडुब्बियों और ऑपरेशन सेंटर्स के बीच तेज और सुरक्षित कम्युनिकेशन लिंक स्थापित करेंगे।
यह सैटेलाइट नौसेना की रीयल-टाइम निगरानी और रणनीतिक संचार प्रणाली को और भी उन्नत बनाएगा।
