Video: इसरो चीफ सिवन का फ्लाइट में हुआ गर्मजोशी से स्वागत, सेल्फी लेने की मची होड़

punjabkesari.in Sunday, Oct 06, 2019 - 09:53 AM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चेयरमैन के सिवन का इंडिगो की फ्लाइट में जोरदार स्वागत हुआ। इतना ही नहीं उनके साथ जहां कई लोगों ने सेल्फी ली वहीं कइयों ने उनकी फोटो भी अपने मोबाइल में कैद की। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि इंडिगो के क्रू मैंबर्स और यात्रियों ने सिवन का फ्लाइट में जोरदार स्वागत किया। यात्रियों ने तालियों से डॉ सिवन का अभिवादन किया।

 

वहीं सिवन ने भी मुस्कुराते हुए इस अभिवादन के लिए धन्यवाद किया। उल्लेखनीय है कि चंद्रयान 2 मिशन के दौरान विक्रम लैंडर से संपर्क टूटने पर वह भावुक हो गए थे, तब पूरे देश ने उनको समर्थन दिया था और उनकी हौसलाअफजाई की थी। पीएम मोदी ने भी सिवन को गले लगाकर उनका हौसला बढ़ाया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News