चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामले में बोली किरण खेर,लड़के-लड़कियों पर लगें एक समान प्रतिबंध

punjabkesari.in Thursday, Aug 10, 2017 - 01:18 PM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएस) के अधिकारी की बेटी वर्णिका कुंडू के साथ हरियाणा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला और उसके एक साथी के  छेड़छाड़ करने को लेकर देश भर में गुस्सा है और महिला सुरक्षा को लेकर छिड़ी बहस के बीच भाजपा सांसद किरन खेर का बड़ा बयान सामने आया है। उनका कहना है कि सुरक्षा मामले में लड़के-लड़कियों दोनों पर एक समान प्रतिबंध लागू होने चाहिए।   PunjabKesari
चंडीगढ़ सीट से सांसद किरन खेर ने संसद भवन परिसर में कहा, च्च्जब समस्या पैदा की जा रही है तो ऐसी स्थिति में लड़कों को भी रात में घर से नहीं निकलने देना चाहिए, रात में ही खतरा क्यों है? दिन में खतरा क्यों नहीं है। लड़कों को रात में घर से बाहर नहीं निकलने देना चाहिए। पुलिस ने इस मामले में विकास और उसके दोस्त आशीष को गिरफ्तार किया है। इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए किरन खेर ने कहा कि लड़का और लड़की दोनों की बात सुनी जानी चाहिए और उसके बाद न्याय हो।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News