मिडिल ईस्ट में लगातार बढ़ते तनाव के कारण एडवाइजरी जारी, ईरान में फंसे भारतीय इन नंबरों पर करें संपर्क
punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2026 - 02:26 PM (IST)
नेशनल डेस्क : अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में हालात बहुत ज्यादा खराब हो चुके हैं। लगातार हमलों और जवाबी कार्रवाई के कारण क्षेत्र में युद्ध जैसी स्थिति बन गई है। ईरान ने कई देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों और इजराइल के शहरों पर हमले किए हैं। इस वजह से कई देशों ने हाई अलर्ट जारी किया है। मौजूदा हालात को देखते हुए मिडिल ईस्ट में भारतीय दूतावासों ने अपने नागरिकों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है।
कौन-कौन से देश शामिल हैं
UAE, सऊदी अरब, जॉर्डन, बहरीन, फिलिस्तीन (रामल्ला-वेस्ट बैंक), कतर, ईरान। इन देशों में रहने या यात्रा करने वाले भारतीयों से विशेष सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने को कहा गया है। तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास ने भी नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की है।
ईरान में नई एडवाइजरी
Embassy of India, Tehran ने ईरान में रह रहे भारतीयों के लिए नई सुरक्षा सलाह जारी की है। इसमें कहा गया है कि:
- गैर-जरूरी बाहर निकलने से बचें और अधिक समय घर के अंदर बिताएं।
- लगातार खबरों पर नजर रखें और दूतावास की अगली सूचना का इंतजार करें।
- आपात स्थिति में इन नंबरों पर तुरंत संपर्क किया जा सकता है: +989128109115, +989128109109, +989128109102, +989932179359
भीड़भाड़ वाली जगहों से दूर रहें
- अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास ने UAE में रहने वाले नागरिकों से भीड़भाड़ वाली जगहों से दूर रहने और सतर्क रहने की सलाह दी है।
- रियाद स्थित दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे नागरिकों को स्थानीय सुरक्षा निर्देशों का पालन करने और गैर-जरूरी यात्रा टालने को कहा है।
- बहरीन और रामल्ला (फिलिस्तीन) स्थित मिशनों ने सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने और इमरजेंसी हेल्पलाइन पर संपर्क करने की अपील की है।
IMPORTANT ADVISORY pic.twitter.com/EIHcAHqxf0
— India in UAE (@IndembAbuDhabi) February 28, 2026
एयरलाइंस ने रद्द की फ्लाइट्स
एअर इंडिया ने मिडिल ईस्ट की कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी हैं। दिल्ली से तेल अवीव जाने वाली फ्लाइट (AI139) को बीच रास्ते से वापस बुला लिया गया। इंडिगो ने ईरानी एयरस्पेस से गुजरने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अस्थायी रूप से रोका। एअर इंडिया एक्सप्रेस ने वेस्टबाउंड इंटरनेशनल फ्लाइट्स को सस्पेंड कर दिया।
ADVISORY
— India in Israel (@indemtel) February 28, 2026
In view of the prevailing security situation in the region, all Indian nationals in Israel are advised to exercise utmost caution and remain vigilant at all times.
2. Indian nationals are strongly advised to strictly adhere to the safety guidelines and instructions… pic.twitter.com/SOvzAdLMwn
NORKA ने केरलवासियों के लिए हेल्प डेस्क शुरू किया
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच NORKA ने ईरान, इजराइल और अन्य पश्चिम एशियाई देशों में रह रहे केरलवासियों के लिए विशेष हेल्पडेस्क चालू किया है। यह कदम मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के निर्देश पर उठाया गया है।
जरूरतमंद प्रवासी केरलवासी इन नंबरों पर संपर्क कर मदद ले सकते हैं :
- +91-8802012345 (इंटरनेशनल मिस्ड कॉल)
- 18004253939 (भारत से टोल-फ्री नंबर)

