पुलवामा में सिविल नागरिक की मौत के बाद इंटरनेट सेवा बंद , रेल सेवा स्थगित

punjabkesari.in Monday, May 28, 2018 - 01:38 PM (IST)

 श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में रविवार रात को एक मुठभेड़ के दौरान सिविल नागरिक की मौत के बाद सोमवार को घाटी के कई हिस्सों में ई कफ्र्यू लगा दिया गया। प्रशासनिक निर्देशों का पालन करते हुए सैल्यूलर कंपनियों ने मोबाइल इंटरनेट पर रोक लगा दी। वहीं बनिहाल और श्रीनगर के बीच रेल सेवा को भी स्थगित कर दिया गया। हांलाकि श्रीनगर और बारामूला के बीच रेल सेवा जारी है।


पुलिस के अनुसार रविवार रात को करीब सवा दस बजे आतंकियों ने 50 आरआर के कैंप पर हमला कर दिया। आतंकियों ने सबसे पहले ग्रेनेड दागा और फिर फायरिंग की। हमले में सेना का एक जवान घायल हो गया और उसने अस्पताल में अपने घावों का ताव न सहते हुए दम तोड़ दिया वहीं एक सिविल नागरिक भी घायल हो गया जिसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने रेल सेवा और मोबाइल इंटरनेट पर रोक लगा दी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News