Proud Moment: इन 15 देशों में भारतीय मूल के 200 लोग टॉप पदों पर, 60 कैबिनेट मंत्री

punjabkesari.in Tuesday, Feb 16, 2021 - 04:07 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारत का लोहा पूरी दुनिया मानती है। अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक भारतीय प्रतिभाओं ने अपनी छाप छोड़ी है। इस बीच, सामने आई एक सूची ने देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। दरअसल अमेरिका और ब्रिटेन समेत दुनियाभर के 15 देशों में भारतीय मूल के 200 से अधिक लोग नेतृत्व के पदों पर काबिज हैं और इनमें से 60 लोगों ने मंत्रिमंडल में जगह बनाई है। 2021 इंडियास्पोरा गर्वनमेंट लीडर्स की अपनी तरह की पहली सूची में यह जानकारी दी गई। 

PunjabKesari

60 से अधिक लोग संभाल रहे हैं मंत्रिमंडलों में पद 
सरकारी वेबसाइटों और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध अन्य संसाधनों के आधार पर तैयार की गई इस सूची में बताया गया है कि भारतीय मूल के 200 से अधिक नेता दुनियाभर के 15 देशों में लोक सेवा के उच्चतम सोपान पर पहुंचे हैं और इनमें से 60 से अधिक लोग मंत्रिमंडलों में पद संभाल रहे हैं।

PunjabKesari

अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति भारतीय मूल की
इंडियास्पोरा के संस्थापक, उद्योगपति एवं निवेशक एम आर रंगास्वामी ने कहा, यह अत्यंत गौरवान्वित करने वाली बात है कि दुनिया के सबसे पुराने लोकतांत्रिक देश की पहली महिला और पहली अश्वेत उपराष्ट्रपति भारतीय मूल की हैं। अमेरिकी सांसद अमी बेरा ने कहा कि 2021 इंडियास्पोरा गर्वनमेंट लीडर्स की सूची में शामिल होना मेरे लिए गर्व की बात है। संसद में सबसे लंबे समय से सेवाएं दे रहे सांसद के तौर पर, मुझे भारतीय-अमेरिकी समुदाय का नेता बनकर गर्व है। यह समुदाय अमेरिकी जीवन एवं समाज का अभिन्न अंग बन गया है। 

PunjabKesari
किन देशों में भारतीयों का दबदबा
भारतीय मूल के लोगों ने दुनिया के कई बड़े देशों में अपना दबदबा कायम कर रखा है। इनमें अमेरिका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, साउथ अफ्रीका और सिंगापुर भी शामिल हैं। इन देशों में कैबिनेट के अलावा बैंकिंग, उद्योग और राजनीति के शीर्ष पदों पर भारतीय मूल के लोग काबिज हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News