केजरीवाल पर मंडराया संकट, छीन सकता है अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार!

punjabkesari.in Wednesday, May 24, 2017 - 07:11 PM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को साल 2006 में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लडऩे के लिए विश्व का प्रतिष्ठित रेमन मैग्सेसे पुरस्कार दिया गया था। आशंका है कि अब केजरीवाल से यह अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार भी छिन सकता है। केजरीवाल के एक पूर्व सहयोगी सुनील लाल ने उस संस्था को एक खत लिखा है जिसने केजरीवाल को मैग्सेसे पुरस्कार दिया था। सुनील लाल ने पिछले साल 10 मई को संस्था को एक खत लिखा था और अब तक उस पर कोई जवाब न मिलने के बाद रिमाइंडर भेजा है। इस खत में उन्होंने मैग्सेसे पुरस्कार देने वाली संस्था से मांग की है कि केजरीवाल के पुरस्कार को रद्द कर दिया जाए।

सुनील के अनुसार मैग्सेसे की वेबसाइट पर लिखा है कि केजरीवाल को ये अवार्ड 2 कारणों से मिला था। एक भ्रष्टाचार के खिलाफ लडऩे के लिए चलाई गई उनकी म‌ुहिम और दूसरा आरटीआई के लिए जागरूकता लाने के साथ ही प्रयोग करना। सुनील का कहना है कि जब उन 2 कारणों पर ही केजरीवाल विफल रहे जिनकी वजह से उन्हें पुरस्कार मिला तो उनके ‌पुरस्कार वापस ले लेने चाहिए।

उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र अनिल गलगले ने दिल्ली सरकार में आरटीआई दायर कर विज्ञापन पर खर्चे का ब्योरा मांगा तो मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी देने से मना कर दिया। लाल ने बताया कि उन्होंने संस्था को लिखा है कि उनसे जांचने में गलती हो गई है, जब इनकी नाक के नीचे यह सब हो रहा है तो आपको पुरस्कार वापस लेना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News