Heavy Rain Alert: चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी चेतावनी, उत्तराखंड में अगले 24 से 48 घंटें होंगे भारी, IMD ने जारी किया बारिश का ''ऑरेंज अलर्ट''

punjabkesari.in Monday, May 11, 2026 - 02:21 PM (IST)

Heavy Rain Alert: उत्तराखंड में मौसम से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर IMD ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अगले पांच दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग द्वारा खास तौर पर 12 और 13 मई को ऊँचाई वाले जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

PunjabKesari

इन जिलों में जारी हुआ 'ऑरेंज अलर्ट'

विभाग के अनुसार देहरादून के अनुसार, मंगलवार और बुधवार को राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम सबसे अधिक सक्रिय रहेगा। इससे उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ प्रभावित होगा। यहां पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक, ओलावृष्टि और 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस खराब मौसम का सीधा प्रभाव यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के यात्रा मार्गों पर पड़ सकता है।

PunjabKesari

मैदानी इलाकों के लिए जारी किया 'येलो अलर्ट'

विभाग ने राज्य के अधिकांश हिस्सों में 14 मई तक हल्की से मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली चमकने की आशंका जताई है। इस संबंध में गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने श्रद्धालुओं को यात्रा पर आने से पहले मौसम को लेकर सही जानकारी लेने की बात भी कही है। प्रशासन ने यात्रियों के लिए निम्नलिखित सावधानियां जारी की हैं:

  •  भूस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों और नदी-नालों के पास जाने से बचें।
  • आकाशीय बिजली गिरने के समय सुरक्षित स्थानों पर शरण लें, खुले में न रहें।
  •  पहाड़ों में तापमान सामान्य से कम रहने के कारण गर्म कपड़े साथ रखें।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News