Instagram Ban: 25 अगस्त 2026 से बंद हो जाएगा Instagram, वायरल दावे पर PIB Fact Check ने किया बड़ा खुलासा

punjabkesari.in Thursday, Jul 30, 2026 - 01:32 PM (IST)

Instagram Ban: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो या पोस्ट वायरल होता रहा है। हाल ही में एक बार फिर से इंस्टाग्राम बंद होने की खबरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इनमें ऐसा दावा किया जा रहा है कि अगस्त 2026 में इंस्टाग्राम बैन किया जा सकता है। अगर यह वीडियो देखने के बाद आप भी परेशान हैं तो आपको टेंशन लेने की जरुरत नहीं। जानकारी के लिए बता दें कि यह पूरी तरह से फर्जी है।

क्या है वायरल पोस्ट का दावा?

बीते दिनों CJP के प्रदर्शन और पीएम मोदी की रील्स काफी वायरल हुई थीं। इसी बीच इंस्टाग्राम बैन होने एक फर्जी पोस्ट वायरल होने लगी, जिसमें कहा गया कि 25 अगस्त 2026 की रात से भारत में इंस्टाग्राम की सेवाएं बंद कर दी जाएंगी।

<

>

PIB फैक्ट चेक में सामने आई सच्चाई

 इस फेक खबर के सामने आने के बाद PIB ने इसे फैक्ट चेक किया। PIB ने अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर इस दावे का फ्लैग-ऑफ करते हुए लिखा- भारत सरकार द्वारा इंस्टाग्राम पर प्रतिबंध लगाने जैसा कोई फैसला नहीं लिया गया है। सोशल मीडिया पर किया जा रहा यह दावा पूरी तरह से झूठा और भ्रामक है।"

सरकार ने लोगों को दी सलाह

इंस्टाग्राम के पर ऐसा भ्रमित करने वाला वीडियो वायरल होने के बाद सरकार ने  लोगों को सलाह देते हुए कहा कि किसी भी सोशल मीडिया ऐप या फिर नीति पर बिना सोचे- समझे भरोसा न करें। सरकार द्वारा जारी किए प्रशासनिक फैसलों की वेरिफिकेशन के लिए केवल आधिकारिक स्त्रोतों पर ही यकीन करें। किसी भी संदिग्ध संदेश, फोटो या वीडियो की प्रामाणिकता जांचने के लिए PIB Fact Check की मदद लें।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika