दुश्मन का काल बनेगा INS मोरमुगाओ, आज सेना में शामिल होगा

punjabkesari.in Sunday, Dec 18, 2022 - 06:17 AM (IST)

नेशनल डेस्कः स्वदेश निर्मित मिसाइल विध्वंसक जलपोत आइएनएस मोरमुगाओ को रविवार को भारतीय नौसेना में शामिल किया जाएगा। यह युद्धपोत सेंसर, आधुनिक रडार और सतह से सतह और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल जैसी हथियार प्रणालियों से लैस है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुंबई में युद्धपोत का जलावतरण करेंगे। हिंद महासागर में चीन की बढ़ती गतिविधियों को मद्देनजर इस युद्धपोत का जलावतरण महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इस विध्वंसक युद्धपोत को भारतीय नौसेना के 'वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो' ने डिजाइन किया है और इसका निर्माण मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड, मुंबई द्वारा किया गया है। आईएनएस मोरमुगाओ का नाम पश्चिमी तट पर गोवा के ऐतिहासिक बंदरगाह शहर के नाम पर रखा गया है। आईएनएम मोरमुगाओ ने पिछले साल 19 दिसंबर को पहली बार समुद्र में उतरा था, इसी दिन गोवा में पुर्तगाली शासन से मुक्ति पाने के 60 साल पूरे हुए थे।

भारत में निर्मित शक्तिशाली युद्धपोतों में से एक आईएनएस मोरमुगाओ की लंबाई 163 मीटर और चौड़ाई 17 मीटर है और इसका वजन 7,400 टन है। जहाज चार शक्तिशाली गैस टर्बाइन से लैस है और 30 समुद्री मील से अधिक की गति से चल सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News