इंडिगो के पैसेंजर फ्लाइट कर्मचारी को प्लेन में आ गई नींद...मुंबई से पहुंच गया अबू धाबी
punjabkesari.in Wednesday, Dec 15, 2021 - 12:22 PM (IST)

नेशनल डेस्क: इंडिगो एयरलाइंस का सामान चढ़ाने वाला एक कर्मचारी नींद के चक्कर में मुंबई से अबू धाबी पहुंच गया। कर्मचारी मुंबई-अबू धाबी फ्लाइट के कार्गों कंपार्टमेंट में ही सो गया। वहीं जब फ्लाइट संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी पहुंची तो कर्मचारी वहां सोया हुआ मिला। उड्डयन नियामक DGCA के अधिकारियों ने बताया कि प्लेन में सामान चढ़ाने के बाद कर्मचारी को नींद आ गई और वह फ्लाइट में कार्गो डिब्बे में सामान के पीछे सो गया। कार्गो का दरवाजा बंद था और प्लेन ने मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान भरी।
प्लेन जब यूएई में अबू धाबी में लैंड हुआ तो अबू धाबी प्रशासन की ओर से इस लोडर का मेडिकल चेकअप किया गया। DGCA अधिकारियों ने बताया कि अबू धाबी के अधिकारियों की ओर से मंजूरी मिलने के बाद इस 'लोडर' को इसी प्लेन के सामान्य यात्री के तौर पर मुंबई वापिस भेजा गया। वहीं अधिकारियों ने बताया कि कर्मचारी को जांच पूरी होने तक हटा दिया गया है। वहीं अधिकारी इस मामले की पूरी जांच कर रहे हैं।