रूस, ईरान, इराक और यूएई की बढ़ती मांग से भारतीय चाय के दाम में 18% बढ़ोतरी

punjabkesari.in Friday, Jun 06, 2025 - 07:03 PM (IST)

नेशनल डेस्क: जनवरी से अप्रैल 2025 के बीच भारतीय चाय की कीमतों में लगभग 18 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान चाय के दाम 19 से 20 रुपये प्रति किलो तक बढ़े हैं। यह तेजी मुख्य रूप से विदेशी बाजारों में मजबूत मांग की वजह से आई है। रूस, ईरान, इराक और यूएई जैसे देशों में भारतीय चाय की मांग काफी बढ़ी है।

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले समय में चाय की मांग और बढ़ेगी। असम की चाय का भाव भी 314 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। 2024 में भारत ने करीब 7111 करोड़ रुपये की चाय का निर्यात किया। इसमें असम और पश्चिम बंगाल की चाय का बड़ा हिस्सा था। जनवरी से अप्रैल 2024 के बीच चाय की औसत कीमत 136.41 रुपये प्रति किलो थी, जो जनवरी-अप्रैल 2025 में बढ़कर 160.49 रुपये प्रति किलो हो गई है।

2024 में असम और बंगाल से कुल 154.81 मिलियन किलो चाय का निर्यात हुआ, जबकि दक्षिण भारत से 99.86 मिलियन किलो चाय का निर्यात हुआ। इस तरह पूरे साल 2024 में कुल 255 मिलियन किलो चाय भारत से विदेशों में पहुंची। इस तेजी से देश के चाय उत्पादकों और व्यापारियों को काफी लाभ होगा। साथ ही भारतीय चाय की लोकप्रियता दुनिया भर में बढ़ती दिख रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News