प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता का संयुक्त अरब अमीरात में निधन

punjabkesari.in Sunday, Dec 29, 2019 - 04:48 PM (IST)

दुबईः संयुक्त अरब अमीरात और भारत में सामुदायिक गतिविधियों के जरिए सैकड़ों परिवारों की मदद करने वाले प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता नजर नंदी का रविवार को यहां दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सामुदायिक सूत्रों के अनुसार सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां रविवार की सुबह उनका निधन हो गया। वह 55 साल के थे।

 

केरल के रहने वाले इस सामाजिक कार्यकर्ता को रोगियों की मदद करने और शवों को स्वदेश भेजने के लिए स्वैच्छिक सेवा देने के लिए जाना जाता था। इसके अलावा वह वीज़ा, माफी या संकट में फंसे लोगों की भी मदद करते थे । वह एक स्वयंसेवक भी थे जिन्होंने दुबई पुलिस और दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास की विभिन्न सामुदायिक गतिविधियों में सहयोग किया था।

 

नंदी ने संयुक्त अरब अमीरात में राहत कार्यों के साथ कई अन्य स्वयंसेवकों की मदद की थी और केरल के उन परिवारों को बुनियादी चीजें भेजी थीं, जो वहां विनाशकारी बाढ़ के कारण प्रभावित हुए थे। इस बाढ़ की वजह से कम से कम 100 लोगों की मौत हुई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News