दुनिया के इन 5 देशों में राज करता है भारतीय रुपया, डॉलर को भी छोड़ता है पीछे!

punjabkesari.in Sunday, Feb 09, 2025 - 04:39 PM (IST)

नई दिल्ली: अगर आप कम बजट में विदेश यात्रा करना चाहते हैं, तो इन देशों को अपनी सूची में जरूर शामिल करें, जहां भारतीय रुपये की कीमत काफी अच्छी मिलती है और आप बजट में शानदार यात्रा का आनंद ले सकते हैं। यहां हम आपको उन देशों के बारे में बता रहे हैं, जहां भारतीय रुपये की वैल्यू अधिक है और आप आसानी से घूमने का प्लान बना सकते हैं।

कोस्टा रिका (Costa Rica)
कोस्टा रिका, जो भारतीय समुदाय के बीच एक लोकप्रिय यात्रा स्थल है, के सुंदर समुद्र तट बहुत आकर्षक हैं। यहां 1 भारतीय रुपया 8.65 कोलोन के बराबर होता है, जिससे आप कम खर्च में इस शानदार देश की सैर कर सकते हैं।

हंगरी (Hungary)
हंगरी एक छोटा लेकिन खूबसूरत देश है, जहां डेन्यूब नदी और मीठे पानी की झीलें प्रमुख आकर्षण हैं। यहां भारतीय रुपये की कीमत 1 रुपया 4.52 फोरिंट (Forint) के बराबर है, और आप इस देश के पहाड़ी इलाकों में घूमने का आनंद ले सकते हैं।

वियतनाम (Vietnam)
वियतनाम दक्षिण-पूर्व एशिया का एक खूबसूरत देश है, जहां समुद्र तट और पहाड़ी इलाके पर्यटकों को बहुत आकर्षित करते हैं। यहां 1 भारतीय रुपया 338.35 डॉन्ग (Dong) के बराबर होता है, और कम बजट में आप इस देश की सैर कर सकते हैं।

कंबोडिया (Cambodia)
कंबोडिया भारतीय संस्कृति और इतिहास के लिए प्रसिद्ध है, और यहां के ऐतिहासिक मंदिर भी प्रमुख आकर्षण हैं। यहां भारतीय रुपया 53.64 रियल (Riel) के बराबर होता है, जिससे आप कम खर्च में कंबोडिया घूम सकते हैं।

इंडोनेशिया (Indonesia)
इंडोनेशिया में हिंदू संस्कृति का गहरा इतिहास है और यहां बहुत से हिन्दू भारतीय घूमने के लिए जाते हैं। यहां 1 भारतीय रुपया 197.46 इंडोनेशियाई रुपिया (Indonesian Rupiah) के बराबर होता है, जिससे आप ज्यादा समय तक बजट में घूम सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Related News