Tatkal टिकट पाने वालों के लिए बडी़ खबर: 1 मिनट में बुक होंगे 1.5 लाख टिकट, रेलवे करने जा रहा बुकिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव
punjabkesari.in Thursday, May 07, 2026 - 02:01 PM (IST)
Indian Railways: रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी सुविधा शुरू हो जाने रही है। भारतीय रेलवे जल्द ही अपने टिकट बुकिंग सिस्टम में एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है। इस नए हाई-स्पीड डिजिटल सिस्टम के आने से यात्रियों को टिकट बुक करने में होने वाली परेशानी काफी कम हो जाएगी, खासकर तत्काल (Tatkal) टिकट बुकिंग के समय।
रेलवे का दावा है कि नया सिस्टम एक मिनट में लगभग 1.5 लाख टिकट प्रोसेस करने में सक्षम होगा। अभी मौजूदा सिस्टम की क्षमता करीब 32,000 टिकट प्रति मिनट है, जो पीक टाइम में काफी धीमा हो जाता है।
क्यों जरूरी था नया सिस्टम?
अभी के समय में जब लाखों लोग एक साथ IRCTC वेबसाइट पर लॉगिन करते हैं, तो वेबसाइट काफी स्लो हो जाती है या कई बार सर्वर डाउन हो जाता है। इसके अलावा पेमेंट फेल होना और लॉगिन एरर जैसी समस्याएं भी आम हैं। इन्हीं दिक्कतों को देखते हुए रेलवे ने एक नए और तेज डिजिटल सिस्टम को विकसित करने का फैसला किया है।
नया सिस्टम कैसे काम करेगा?
यह नया टिकट बुकिंग सिस्टम पूरी तरह आधुनिक तकनीक पर आधारित होगा और इसे CRIS (Centre for Railway Information Systems) द्वारा तैयार किया जा रहा है। इस सिस्टम की खास बात यह होगी कि यह एक साथ लाखों यूजर्स की रिक्वेस्ट को संभाल सकेगा। यानी एक ही समय में भारी ट्रैफिक आने पर भी सिस्टम धीमा नहीं पड़ेगा।
ऑनलाइन बुकिंग को मिलेगा और मजबूती
आज के समय में करीब 89% टिकट ऑनलाइन बुक होते हैं, जबकि केवल 11% टिकट ही काउंटर से लिए जाते हैं। नया सिस्टम ऑनलाइन बुकिंग को और मजबूत करेगा, जिससे वेबसाइट की स्पीड बढ़ेगी और कंफर्म टिकट मिलने की संभावना भी बेहतर होगी।
यात्रियों को क्या फायदे मिलेंगे?
-नए सिस्टम से यात्रियों को कई फायदे होंगे, जैसे:
-टिकट बुकिंग की स्पीड कई गुना तेज होगी
-वेबसाइट क्रैश होने की समस्या कम होगी
-पेमेंट फेल और लॉगिन एरर जैसी दिक्कतें घटेंगी
-Tatkal टिकट बुकिंग आसान होगी
-सीट चयन और कन्फर्मेशन प्रोसेस बेहतर होगा
