HDFC बैंक में बड़ा बदलाव, 31 साल से जुड़े कैजाद भरूचा ने दिया इस्तीफा

punjabkesari.in Saturday, Oct 17, 2026 - 05:30 PM (IST)

मुंबईः देश के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े ऋणदाता एचडीएफसी बैंक ने शनिवार को बताया कि उसके उप प्रबंध निदेशक कैजाद भरूचा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि वर्ष 1995 से उससे जुड़े भरूचा ने 31 दिसंबर से सेवा से कार्यमुक्त किए जाने का अनुरोध किया है। 

सूचना में आगे कहा गया कि एचडीएफसी बैंक के निदेशक मंडल (बोर्ड) ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मंजूरी के लिए भेजे जाने वाले भरूचा के इस अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। आईसीआईसीआई समूह के दिग्गज अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) का पदभार संभालने वाले हैं। खबरों के अनुसार भरूचा भी प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी पद पर पदोन्नत होने की दौड़ में शामिल थे। 

1995 में एचडीएफसी बैंक से जुड़े थे कैजाद भरूचा

कैजाद भरूचा अक्टूबर 1995 में एचडीएफसी बैंक से जुड़े थे। अप्रैल 2023 में उन्हें डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया था। बैंक के साथ उनका जुड़ाव तीन दशक से ज्यादा समय का रहा है। बैंक ने भरूचा के योगदान की तारीफ की है। खास तौर पर बैंक ने कर्ज देने से जुड़े अपने सिस्टम को तैयार करने और उसे आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका को अहम बताया है। बैंक के मुताबिक, यह सिस्टम उसकी प्रमुख ताकतों में से एक है। भरूचा बैंक में रिटेल लोन, ग्रामीण बैंकिंग, छोटे और मध्यम कारोबार, उभरती कंपनियों और कॉरपोरेट बैंकिंग जैसे कई कामों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News