ब्रिटेन ने यौन उत्पीडऩ के 23 मामलों में दोषी भारतीय की छीनी नागरिकता

punjabkesari.in Monday, Dec 24, 2018 - 11:28 AM (IST)

लंदन: अपने परिवार के अंदर ही एक लड़के का यौन उत्पीडऩ करने के 23 मामलों में दोषी पाए गए एक भारतीय व्यक्ति की ब्रिटिश नागरिकता छीन ली गई है और उसे अब भारत भेजा जाएगा। कानूनी कारणों से आर.एस.डी. के रूप में चिन्हित यह व्यक्ति 1997 में भारत से ब्रिटेन आया था और उसे 2004 में ब्रिटिश नागरिकता मिली थी।

2011 में उसे 7 साल के एक बच्चे से यौन दुराचार करने का दोषी पाया गया। ‘संडे टैलीग्राफ’ की खबर के अनुसार ब्रिटेन की अदालत ने 2003 से लेकर 2010 के बीच लड़के के साथ यौन दुराचार करने के जुर्म में उसे 14 साल की कैद की सजा सुनाई थी और उम्रभर के लिए यौन अपराधी रजिस्टर में डाल दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News