भारतवंशी अमिका को मिला ऑस्कर, ब्रिटेन में चलाया था 'पीरियड फ्री' कैंपेन

punjabkesari.in Saturday, Sep 29, 2018 - 03:30 PM (IST)

नेशनल डेस्क: ब्रिटेन में रहने वाली भारतीय मूल की अमिका जॉर्ज ने 18 साल की उम्र में बड़ी कामयाबी हासिल कर ली है। फ्री पीरियड्स अभियान चलाने के लिए उसे ग्लोबल गोल अवॉर्ड 2018 से नवाजा गया। इस अवॉर्ड को सामाजिक कार्य क्षेत्र का ऑस्कर (ऑस्कर फॉर सोशल प्रोग्रेस) भी कहा जाता है। इस सम्मान समारोह में बिल गेट्स और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमेनुएल मैक्रों भी मौजूद रहे।
PunjabKesari
दरअसल अमिका ने 2017 में ब्रिटेन में फ्री पीरियड्स कैंपेन चलाया था।​ जिसका मकसद स्कूलों में गरीब लड़कियों को सैनिटरी प्रोडक्ट्स मुफ्त दिए जाना था। अमिका ने हजारों लोगों को डाउनिंग स्ट्रीट में प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया था। उसके इस अभियान के बाद ब्रिटिश सरकार ने इस काम के लिए 15 लाख पाउंड का अनुदान देने की घोषणा की थी। इस अभियान से उन हजारों लड़कियों को मदद मिली जो खास दिनों में दर्द के चलते स्कूल नहीं आ पाती थीं। 

PunjabKesari
सोशल वर्क का ऑस्कर जीतने वाली अमिका जॉर्ज के दादा-दादी भारत में केरल के रहने वाले थे और ब्रिटेन जाकर बस गए थे। अमिका ने बताया कि प्लान इंटरनैशनल की रिपोर्ट के अनुसार हर 10 में से 1 लड़की यूके में पैड अफॉर्ड नहीं कर सकती। उन्हें यह जानकार आश्चर्य हुआ कि ऐसा यूके में हो रहा है। अमिका के अनुसार इस वजह से वह लड़कियां न्यूजपेपर, गंदे कपड़े, रूमाल, मोजे आदि इस्तेमाल कर रही थीं। इनसे उनके स्वास्थ्य पर भी गंभीर असर पड़ रहा था और सरकार कुछ नहीं कर रही थी। दिसंबर 2017 में डाउनिंग स्ट्रीट पर करीब 2000 लोगों ने इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया था जिसमें अमिका का पूरा परिवार शामिल था।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News