भारत इस मामले में भी चीन को दे रहा मात

punjabkesari.in Friday, Sep 16, 2016 - 03:03 PM (IST)

मुंबई: भारतीय व्यंजनों की बात करें तो इसमें हर वो बात है, जो इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर के व्यंजनों के मामले में सबसे आगे रख सकता है। पूरी दुनिया के व्यंजनों के शौकीन लोगों को भारतीय जायका काफी भाता है और यही वजह है कि यह चीनी व्यंजनों की तुलना में लगातार लोकप्रिय हो रहा है। सेलिब्रिटी शेफ अजय चोपड़ा का मानना है ‘‘ भले ही चीनी व्यंजन दुनिया भर में लगातार लोकप्रिय हो रहे हैं लेकिन भारतीय खाने से इसे टक्कर मिल रही है। भारतीय व्यंजन भी लोगों की थालियों में विश्व भर में जगह बना रहा है।’’ एक इंटरव्यू में चोपड़ा ने कहा, ‘‘भारतीय व्यंजन विश्व के नक्शे पर अपनी छाप छोड़ रहे हैं।’’ 

उन्होंने आगे कहा, ‘‘ विश्वभर में चीनी भोजन स्थानीय खाने के बाद दूसरे स्थान पर हैं लेकिन भारतीय व्यंजन काफी लोकप्रिय हो चुका है और यह चीन को पीछे छोड़ रहा है। देश-विदेश की यात्रा करने वाले व्यंजन विशेषज्ञ चोपड़ा कहते हैं कि पूरी दुनिया में ही खाना बनाने के शौकीन लोग बहुत प्यार और धैर्य से खाना पकाते हैं। खाना बनाने की तकनीक ज्यादातर देशों में लगभग एक जैसी है।

चोपड़ा ने उत्तर भारत और दक्षिण भारत के व्यंजनों पर बात करते हुए कहा कि हर जगह का खाना वहां के लोगों के व्यक्तित्व को दर्शाता है। उत्तर भारत के लोग जहां खाने में मक्खन, स्थानीय मसाले, मीट और चिकन का प्रयोग ज्यादा करते हैं, वहीं दक्षिण में नारियल, करी पत्ता, कई तरह के मिर्च और मसाले का प्रयोग ज्यादा होता है। चोपड़ा फिलहाल द वेस्टिन मुंबई गार्डन सिटी में एग्जीक्यूटिव शेफ हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News