कनाडा में प्रवासी भारतीयों और बलूचों ने पाकिस्तान के खिलाफ खोला मोर्चा

punjabkesari.in Monday, Oct 26, 2020 - 12:32 PM (IST)

 

इंटरनेशनल डेस्कः कनाडा में शनिवार को भारतीय प्रवासियों  ने टोरंटो में स्थित पाकिस्तान के खिलाफ धरना दिया व रोष प्रदर्शन किया। भारतीय प्रवासियों के साथ बलूच नागरिकों ने यहां काला दिवस मनाया व पाक सरकार द्वारा प्रयोजित आंतकवाद  के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाली। दरअसल टोरंटो में भारतीय और बलोच समुदाय के लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान प्रयोजित आंतकवाद व सेना के अत्याचारों  के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मानवाधिकार उल्लंघन का मामला उठाया। उन्होंने नारे लगाए- 'पाकिस्तान अधिक्रत कश्मीर (POK), गिलगितस्तान और बाल्टिस्तान सब है हिंदुस्तान।

 

बता दें कि 22 अक्टूबर 1947 को पाकिस्तानी आक्रमणकारियों ने अवैध रूप से जम्मू-कश्मीर में प्रवेश किया था और हजारों लोगों की जान ले ली थी। आक्रमणकारियों ने इसके साथ ही पूरे इलाके में बड़े पैमाने पर लूटपाट की थी। इस लिए इस दिन के ब्लैक डे (काला दिवस ) के तौर पर मनाया जताया है। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के मुजफ्फराबाद और मीरपुर में भी 22 अक्टूबर को स्थानीय निवासी काले दिवस के रूप में मनाते हैं । बता दें कि पाकिस्तान से आए कबायलियों ने इन इलाकों में काफी अत्याचार किया था।

 

पाकिस्तान ने कबायलियों द्वारा हमले की योजना कश्मीर पर कब्जे के लिए बनाई थी। इसके लिए पाकिस्तानी सैनिकों को थोड़ी-थोड़ी संख्या में भेजा गया था और नियमित सैनिकों को कबायली आक्रमणकारियों के साथ मिलाया गया था। हमलावरों के अत्याचार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने रंग, जाति या पंथ देखे बिना युवा महिलाओं का अपहरण किया था और ज्यादा से ज्यादा पैसे या लड़कियों को हथियाने की कोशिश की थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News