पाकिस्तान ने फिर किया भारतीय उप उच्चायुक्त को तलब

punjabkesari.in Tuesday, Nov 22, 2016 - 07:28 PM (IST)

नई दिल्ली: पाकिस्तान ने मंगलवार को भारतीय उप उच्चायुक्त जेपी सिंह को संघर्ष विराम के मुद्दे पर तलब किया है। पाकिस्तान ने भारत-पाकिस्तान की सीमा पर भारत की ओर से की गई गोलीबारी के चलते यह कदम उठाया है। पाकिस्तान ने इस मुद्दे पर भारत पर उल्टा सीजफायर का इल्जाम लगाया जिसके चलते भारतीय उप उच्चायुक्त को तलब किया गया है। 
 

आपको बता दें कि मंगलवार को पाकिस्तान की ओर से की गई भारी गोलीबारी में माछिल सेक्टर में भारत के  तीन जवान शहीद हो गए, इसके अलावा एक जवान का शव क्षत-विक्षत हालतों में मिला है। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पकिस्तान ने भारतीय उप उच्चायुक्त को कई बार तलब किया है। 25, 26, 28 अक्टूबर और एक नवंबर को भी जेपी सिंह को तलब किया गया था। इस बार जेपी सिंह को पांचवी बार तलब किया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News