कुछ सनकी लोगों की नारेबाजी से भारत खत्म नहीं हो जाएगा: खुर्शीद

punjabkesari.in Monday, Feb 15, 2016 - 02:08 AM (IST)

नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर में कथित तौर पर देशविरोधी बयानों को लेकर जारी गतिरोध के बीच कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने आज कहा कि कुछ ‘‘सनकी लोगों’’ की नारेबाजी से भारत ‘‘खत्म नहीं’’ हो जाएगा और उन्होंने विवाद पर प्रतिक्रिया को भी ‘‘अनुपयुक्त’’ करार दिया।  

 
उन्होंने कहा,‘‘मुझे पता नहीं है कि इन सनकी लोगों से कौन सा उद्देश्य पूरा होगा जिन्होंने देश के खिलाफ नारेबाजी की। मुझे नहीं पता कि संदर्भ क्या था।’’ उन्होंने कहा,‘‘लेकिन उन्होंने जो किया उसमें हमें इतना कुछ करने की जरूरत है। भारत कुछ सनकी लोगों की नारेबाजी से खत्म नहीं हो जाएगा।’’ पूर्व केंद्रीय मंत्री ने विवाद पर प्रतिक्रिया की भी आलोचना की और इसे ‘‘अनुपयुक्त’’ बताया। इसे विश्वविद्यालय के अंदर ही निपटा जाना चाहिए था न कि इसे देश के लिए बड़े खतरे के रूप में दिखाया जाना चाहिए था। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News